इंदौर। भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य जी ने आज सुबह बाबा साहब अम्बेडकर जी की जन्मस्थली महू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लालसिंह जी इसके बाद एम आर-10 स्थित निर्वाणा गार्डेन में हुए सन्त रविदास समाज के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए जहां उन्होंने रविदास समाज के बंधुओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश के 45 साल तक अनुसूचित जाति वर्ग का सिर्फ शोषण ही किया चाहे वो बाबा साहब को चुनाव हराने की बात रही हो या बाबासाहब के पंचतीर्थों के निर्माण की हर दलित हित का कार्य जिससे दलितों का उत्थान होता हो उस काम मे कांग्रेस ने टांग अढ़ाई, लेकिन माननीय अटल जी के कार्यकाल में पंचतीर्थों का निर्माण करने की योजना शुरू की गई वहीं अनुसीचित जाती वर्ग के बच्चे के शिक्षा हेतु शिक्षा का कानून भी अटल जी के कार्यकाल की ही देन है,मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार कभी सम्बल योजना,कभी लाडली लक्ष्मी योजना व अन्य कई योजनाओं के माध्यम से गरीब वंचित वर्ग का ध्यान किसी ने रखा तो भाजपा ने रखा। इसीलिए उन्होंने जनता से अपील की कि हमारे भगवान तुल्य बाबा साहब का अपमान करने वाली कांग्रेस का साथ देने की बजाय आगामी चुनाव में सांवेर की जनता बाबा साहब का सम्मान करने वाली भाजपा के पक्ष में मतदान करें जिससे आगे भी दलित उत्थान के कार्य युहीं सतत चलते रहें।
उक्त कार्यक्रमों में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री व सांवेर उपचुनाव के संभावित उम्मीदवार श्री तुलसी सिलावट जी,भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज केरो जी,उपाध्यक्ष श्री शैलेश गिरजे जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश सोनकर जी,उपचुनाव प्रभारी श्री भगवान परमार जी,वरिष्ठ नेता श्री प्रताप करोसिया जी,नगर अध्यक्ष श्री राजेश शिरोड़कर जी,नगर महामन्त्री संदीप भाउर्जार,अंकित धेप्ते,नगर मीडिया प्रभारी अमर पेंढारकर व अन्य कई मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर ने दी
