अहमदाबाद गुजरात से अपहरणकर्ता को क्राइम ब्रांच पुलिस ने लिया हिरासत में।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अहमदाबाद गुजरात से नाबालिग किशोरी अपहरण कर इंदौर आए अपहरणकर्ता को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक युवक अहमदाबाद शहर के वटबा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को अपहृत कर अपने साथ ले आया है, जोकि इंदौर के किसी होटल में ठहरा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए मधुमिलन चैराहे के पास एक होटल से अपहरणकर्ता इमरोज नफीस अहमद मेव निवासी अहमदाबाद को हिरासत में लिया। इसके साथ ही अपहरणकर्ता के कब्जे से नाबालिग किशोरी को बरामद किया। आरोपी नाबालिग किशोरी से शादी करने के उदेश्य से उसे अपने साथ अपहृत कर भगा लाया था। जिसके परिपेक्ष्य में किशोरी के परिजनों ने गुजरात के थाना वटबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी के विरुद्ध अपहरण और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। फिलहाल इंदौर क्राइम ब्रांच ने नागालिग किशोरी व आरोपी को गुजरात पुलिस के सुपूर्द किया।

Exit mobile version