पीएम मोदी ने संबोधन में बताया कोरोना का मतलब- कोई रोड पर न निकले

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
पीएम ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों ने कोरोना का फुल फॉर्म शेयर किया

Coronavirus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खिंच गई है यदि आप इस रेखा के बाहर निकले तो आप न सिर्फ अपना नुकसान करेंगे बल्कि पूरे देश का नुकसान करेंगे.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन दिया. इस संबोधन में पीएम मोदी ने घोषणा की कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते अगले तीन हफ्तों तक पूरा देश लॉकडाउन रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि तीन हफ्तों तक घर से बाहर निकलना पूरी तरह से भूल जाइये. प्रधानमंत्री ने अपने इस संबोधन में कहा कि जनता कर्फ्यू के दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह की नई जानकारियां देखने को मिलीं. उन्होंने इसे लोगों के साथ साझा भी किया. पीएम ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों ने कोरोना का फुल फॉर्म शेयर किया. जिसका मतलब हुआ कोरोना- कोई रोड पर ना निकले.

दरवाजे पर खिंची लक्ष्मण रेखा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको ये याद रखना होगा कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति शुरुआत में बिल्कुल नॉर्मल दिखता है और कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं. इसलिए लोगों को सावधानी बरतते हुए घरों में ही रहें. प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खिंच गई है यदि आप इस रेखा के बाहर निकले तो आप न सिर्फ अपना नुकसान करेंगे बल्कि पूरे देश का नुकसान करेंगे.

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी. लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है.’ उन्‍होंने कहा, ‘आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण की साइकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है.’

पीएम ने कहा जो जहां है वहीं रहे
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कदम हर हिंदुस्‍तानी को बचाने के लिए लिया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्‍वास से बचें.

पीएम मोदी ने कहा, मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं जो भारतीय जहां है, वहीं रहे. उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने का सबसे बड़ा उपाय उन देशों से सीख है, जिन्‍होंने इससे निपटने के लिए अहम कदम उठाए.

ये भी पढ़ें-
कोरोना: दिल्ली में कामयाब हुआ केजरीवाल और मोदी सरकार का यह कदम

21 दिन नहीं संभले तो 21 साल पिछड़ जाएंगे, लॉकडाउन पर PM के भाषण की खास बातें

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 9:11 PM IST

Exit mobile version