इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमा गंज में रिटायर्ड इंजन की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 लोगों को आरोपी बनाया है ।जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है हत्या के मुख्य वजह पालिका क्षेत्र में 30000 स्केवयर फीट जमीन को लेकर सामने आई है
दरअसल हत्या का मुख्य आरोपी भय्यू उर्फ विवेक सोनकर पिछले 10 सालों से रिटायर्ड इंजीनियर अजय शाह के घर में आना जाना था पिछले 10 सालों में विवेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय शाह पर इतना भरोसा बना लिया था की घर की हर एक बात आरोपियों को पता रहती थी उनके पालदा क्षेत्र की जमीन के बारे में भी आरोपियों को जानकारी थी रिटायर्ड इंजीनियर की कोई भी संतान नहीं थी ऐसे में विवेक को यकीन हो गया था की उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति उसकी हो जाएगी और इसी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड इंजीनियर अजय शाह को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया । देर शाम विवेक अपने साथियों के साथ मनोरमा गंज स्थित अजय शाह के घर पहुंचा था और ऊपर का कमरा किराए से देने के बहाने मृतक को लेकर गया था हत्या का प्लान पहले ही बन चुका था इसलिए विवेक ने उस कमरे में लोहे की रॉड छुपा दी थी पहले उस प्लॉट को लेकर अजय शाह से विवेक ने बात की और जब उस प्लॉट को देने में मृतक ने आनाकानी की तो लोहे की रॉड से सर पर वार किया और गला दबाकर हत्या कर दी और मुंह में कपड़ा ठूंस कर मौके से फरार हो गए पुलिस ने पूरी जानकारी में विवेक के साथ उसके चार अन्य दोस्तों को भी इस पूरे मामले में आरोपी बनाया है और मुख्यतः भरोसा बनाकर संपत्ति पर कब्जा करना वजह माना है फिलहाल आरोपियों ने मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी फरारी काटी है चार आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं जबकि एक आरोपी गिरफ्त में आना शेष है ।
बाइट हरिनारायण चारी मिश्रा डीआईजी इंदौर
