अभिनेता तनुज दीक्षित रियल लाइफ हीरो
इंदौर। चकाचौंध से हटके अपने असली जीवन में कई अद्धभुत सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदना रखने वाले तनुज दीक्षित ने अपनी शार्ट फिल्म्स, टॉलीवुड और जल्द ही बॉलीवुड के पन्नो में अभिनय से अपना परचम लहरा रहे है।
अभिनेता तनुज ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया। इस बार सकेडो लोगो को कोविड-19 से सुरक्षित रखने के लिए अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स का बस्तियों के साथ फुटपाथ पर रहने वाले लोगो के बीच वितरण किया। इस अवसर पर निर्माता निर्देशक तेजन दीक्षित, रोहित त्रिवेदी, सिद्धार्थ बरवालिया, अर्जुन पवार इत्यादि मौजूद थे। साथ ही उन्होंने साइकिल राइड करके सभी को स्वास्थ्य रहने के लिए भी सभी प्रेरित किया।
तनुज दीक्षित ने हाल ही में लॉक डॉउन में नशा छोड़ने की अपील की थी, एक अभिनेता का समाज मे कितना योगदान होता है, एक बार फिर तनुज ने अपने जन्मदिन पर दुनिया को बताया है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनका फिल्मो में भी हमेशा से ही विषय समाज के उत्थान और सुरक्षा के ही रहे है। ऐसे में वे अपनी असली जिंदगी में भी इसी तरह के कार्य करना हमेशा पसंद करते है।
तनुज को जन्मदिन के मौके पर फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों के अलावा राष्ट्रिय स्तर के नेता एवं शहर के अनेकों गणमान्य नागरिकों ने शुभामनाएं दी।
