थानों में पड़ी दोपहिया वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विभिन्न थानों में पड़ी दोपहिया वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है इंदौर के विभिन्न थानों में हजारों की संख्या में गाड़ियां है आज वाहनों की नीलामी थाना भवर कुआं से शुरू हुई

पुलिस थानों पर सालों से खड़ी गाडिय़ों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अधिकांश मामलों के निपट जाने के बाद भी आरोपितों ने अपनी गाडिय़ां थाने से नहीं छुड़वाईं। कई गाडिय़ां दुर्घटना वाली तो कई गाडिय़ां अवैध कारोबार करने वालों से पकड़ाई थीं, जिन्होंने गाड़ी पर अपना दावा ही नहीं किया।

गौरतलब है कि इंदौर के विभिन्न थानों में पार्किंग नहीं होने की वजह से पुलिसकर्मियों और यहां आने वाले लोगों को ही सडक़ पर गाडिय़ां खड़ी करनी पड़ती हैं। जप्ती के वाहन भी रोड पर ही खड़े किए जाते हैं।

Exit mobile version