जहा पुलिस अपराधियों के लिए सख्त है वही दूसरी और निर्धन बच्चों को शिक्षित करने का कार्य भी कर रहे हैं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस अपने ड्यूटी निभाने के साथ-साथ निर्धन बच्चों को शिक्षित करने का कार्य भी कर रहे हैं इंदौर के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी परिवार के बच्चों को प्रत्येक रविवार 2 घंटे की क्लास लेकर उन्हें शिक्षित कर रहे हैं

इंदौर शहर के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मियों ने छोटे बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है इंदौर के प्रसिद्ध लालबाग में कुछ आदिवासी परिवार निवास करते हैं और उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं आदिवासी परिवारों के सदस्य सुबह से ही मजदूरी पर चले जाते हैं और बच्चे घर पर ही रहते हैं इंदौर के कुछ पुलिसकर्मियों की निगाह इन बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने अपने ड्यूटी समय के उपरांत इन बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया और अपने ड्यूटी समय के पश्चात प्रत्येक रविवार को वह इन बच्चों की 2 घंटे से अधिक की क्लास लेते हैं और उन्हें शिक्षित कर रहे हैं इंदौर के एसपी पूर्व विजय खत्री आज इस क्लास को देखने पहुंचे और उन्होंने वहां शिक्षा ले रहे बच्चों से बात की

श्री विजय खत्री में तीन पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुलिसकर्मी बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं मैं छुट्टी के दौरान अपने परिवार को समय ना देते हुए वह इन बच्चों को शिक्षित करने के लिए इस स्थान पर पहुंच रहे हैंइंदौर के एसपी विजय खत्री ने कहा कि हम इस तरीके के प्रयास पुलिस विभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी शुरू करने जा रहे हैं एस पी ने इन इन पुलिसकर्मियों कर्मियों की सराहना करते हुए इन्हें पुरुष करने की भी घोषणा कीयह पुलिसकर्मी बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपने वेतन का 20फीसदी हिस्सा बच्चों को कॉपी ,किताब और पेंसिल आदि दिलाने में खर्च करती हैं।

Exit mobile version