देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 4 बार पढ़ी गई

तेलंगाना CM ने 24 घंटे के लिए राज्य किया बंद, कहा- कोरोना से लड़ने को तैयार

केसीआर ने लोगों से शाम को 5 बजे अपनी-अपनी बालकनी में आकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की तारीफ में तालियां बजाने की अपील भी की है (चंद्रशेखर राव की फाइल फोटो) केसीआर (KCR) ने लोगों से शाम को 5 बजे अपनी-अपनी बालकनी में आकर स्वास्थ्य सेवाओं (Health services) से जुड़े लोगों की तारीफ में तालियां बजाने (Clapping) की अपील भी की है.

Abhishek Raghuvanshi21 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
तेलंगाना CM ने 24 घंटे के लिए राज्य को किया बंद, कहा- कोरोना से लड़ने को पूरी तरह तैयार

केसीआर ने लोगों से शाम को 5 बजे अपनी-अपनी बालकनी में आकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की तारीफ में तालियां बजाने की अपील भी की है (चंद्रशेखर राव की फाइल फोटो)

केसीआर (KCR) ने लोगों से शाम को 5 बजे अपनी-अपनी बालकनी में आकर स्वास्थ्य सेवाओं (Health services) से जुड़े लोगों की तारीफ में तालियां बजाने (Clapping) की अपील भी की है.

(पीवी रमना कुमार)
हैदराबाद.
तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (Chandrashekhar Rao) ने शनिवार को राज्य में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया. यह बंद COVID-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किया जाएगा, जो रविवार को सवेरे 6 बजे से शुरू होगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के रविवार को 7 बजे सवेरे से रात 9 बजे तक के जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) के आह्वान को अपना समर्थन देते हुए, राव ने लोगों से अपील की है कि वे 24 घंटे का बंद रखें.

हर डिपो पर पांच बसें आपातकाल के लिए रहेंगी तैयारराव ने कहा कि चूंकि यह कदम समाज की सुरक्षा और भलाई के लिए है, इसलिए लोगों को इसे खुद से ही उठाना चाहिए. उन्होंने घोषणा की कि कोई भी बस और ट्रेन, जिसमें लोकल ट्रेनें (Local Trains) और हैदराबाद मेट्रो ट्रेन भी शामिल है, इस दौरान नहीं चलेंगीं. उन्होंने यह भी कहा कि पांच बसों को हर डिपो पर आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार रखा जाएगा.

उन्होंने कहा, “आत्म-अनुशासन (Self-discipline) और संयम इस समय की जरूरत हैं.” उन्होंने व्यापारियों से भी इस उद्देश्य के लिए एकता दिखाने का आह्वान करते हुए और वायरस को रोकने के लिए अपनी दुकानें और संस्थान कल बंद रखने की गुजारिश की है.

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘तेलंगाना को बनना चाहिए मिसाल’
मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कांफ्रेस (Press Conference) के दौरान कहा कि जरूरी सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, दूध, पानी और बिजली आदि को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि तेलंगाना को पूरे देश के लिए एक मिसाल बनना चाहिए.

उन्होंने लोगों से अपने घरों की बालकनी में आकर शाम 5 बजे दो-चार मिनट के लिए इस मुसीबत की घड़ी से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों (Health Professional) के लिए तालियां बजानी चाहिए.

तेलंगाना में अब तक संक्रमण के 21 मामले आए हैं सामने
केसीआर (जिस नाम से राव को ज्यादातर जानते हैं) ने कहा कि राज्य कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा. अभी तक तेलंगाना (Telangana) में Covid-19 के संक्रमण के 21 मामले सामने आ चुके हैं.

उन्होंने कहा कि तेलंगाना, महाराष्ट्र (Maharashtra) से अपनी सीमाएं बंद करने पर भी दो-तीन दिनों बाद विचार करेगा. बता दें कि देश में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीज महाराष्ट्र से ही आए हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: केरल में गाइडलाइन तोड़ धार्मिक आयोजन में जुटे हजारों लोग

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 21, 2020, 8:55 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
भोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 16 घंटे पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 16 घंटे पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 16 घंटे पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 16 घंटे पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 16 घंटे पहलेजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाईMadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 16 घंटे पहलेदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभीIndia Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 16 घंटे पहले
बिली सीयरल ने लीसेस्टर को बूस्ट दिया, ब्रिस्टल पर 22-16 की जीतSportsबिली सीयरल ने लीसेस्टर को बूस्ट दिया, ब्रिस्टल पर 22-16 की जीत 1 दिन पहलेमाखाचेव ने UFC 336 पर आखिरी मुकाबले की घोषणा कीSportsमाखाचेव ने UFC 336 पर आखिरी मुकाबले की घोषणा की 1 दिन पहलेनॉर्दर्न आयरलैंड में मानसिक स्वास्थ्य कॉल-आउट नीति पर चिंताHealth & Fitnessनॉर्दर्न आयरलैंड में मानसिक स्वास्थ्य कॉल-आउट नीति पर चिंता 1 दिन पहलेReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कमTechnologyReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कम 1 दिन पहलेअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीबTechnologyअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीब 1 दिन पहलेभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगाMadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 1 दिन पहलेएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्डMadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 1 दिन पहले
↑