देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

'जनता कर्फ्यू' से पहले राज्यवर्धन ने शेयर किया वीडियो, जनता से कही ये बात

जनता कर्फ्यू से पहले राज्यवर्धन ने शेयर किया वीडियो (फाइल फोटो) पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन (Rajyavardhan) ने कहा, 'पीएम मोदी ने आग्रह किया था कि लोग अपने आपको घर तक ही सीमित रखें, जरूरत पड़ने पर बाहर निकलें.' नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi21 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
'जनता कर्फ्यू' से पहले राज्यवर्धन ने शेयर किया वीडियो, जनता से कही ये बात

जनता कर्फ्यू से पहले राज्यवर्धन ने शेयर किया वीडियो (फाइल फोटो)

पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन (Rajyavardhan) ने कहा, ‘पीएम मोदी ने आग्रह किया था कि लोग अपने आपको घर तक ही सीमित रखें, जरूरत पड़ने पर बाहर निकलें.’

नई दिल्ली. जनता कर्फ्यू (Janata curfew) से पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन (Rajyavardhan) ने एक वीडियो ट्वीट किया है. राज्यवर्धन ने कहा , ‘मोदी जी की लीडरशिप में इस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश ने सही और मजबूत कदम उठाए हैं, लेकिन वो अपने आप में पूरे नहीं हैं.’ पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया तो उन्होंने आग्रह किया था कि लोग अपने आपको घर तक ही सीमित रखें, जरूरत पड़ने पर बाहर निकलें.

राज्यवर्धन ने कहा कि 22 मार्च को सभी के पास मौका है कि वह अपने घर ही रहें. दरअसल, पीएम मोदी द्वारा ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील करने के बाद देश में रविवार को एक अभूतपूर्व बंद होगा. लोगों से आग्रह किया गया है वे स्वेच्छा से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घरों में ही रहें जबकि इस दिन सार्वजनिक परिवहन सेवा निलंबित कर दी जाएगी या इसमें कमी कर दी जाएगी और आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों के अलावा अन्य सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी.

सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा जनता कर्फ्यू

मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने पार्टी लाइनों से ऊपर उठते हुए लोगों से सुबह 7 से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाना जरूरी है क्योंकि कोरोना के मामले बढ़ गए हैं. शनिवार को 60 नये मामले सामने आने के बाद इसके मामले बढ़कर 283 हो गए. यह एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं. महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों ने महीने के अंत तक आंशिक बंदी लागू कर दी है.

ट्रेनें रहेंगी बंद

देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से आधी रात से रविवार रात 10 बजे तक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी, जबकि सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को न्यूनतम कर दिया जाएगा. दिल्ली सहित अन्य शहरों में मेट्रो सेवाएं दिनभर स्थगित रहेंगी.

फ्लाइट भी नहीं भरेंगी उड़ानें

गो एयर, इंडिगो और विस्तार जैसह उड्डयन कंपनियों ने घोषणा की है कि वे रविवार को देश भर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगी. कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने घोषणा की है कि वे रविवार को देशभर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे. हर क्षेत्र में संगठनों और संस्थानों ने रविवार के लिए पाबंदियों की घोषणा की है. रविवार को गिरजाघरों में होने वाली प्रार्थना ‘संडे मास’ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में होने वाली नियमित प्रार्थनाओं को स्थगित कर दिया गया है. जेल के कैदियों को अपने परिवार से मिलने पर रोक लगा दी गई है.

‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करें- पीएम मोदी

मोदी ने गुरुवार को आह्वान किया था कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करें. उन्होंने कहा था कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर न निकले. उन्होंने कहा था कि यह कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत की तैयारी प्रदर्शित करने की एक परीक्षा होगी.

शाह ने किया ट्वीट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे समय की जरूरत बताते हुए देश में सभी से इस कदम का समर्थन करने को कहा. शाह ने कई ट्वीट करके सभी नागरिकों को उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने को कहा, जो महामारी के बीच देश को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार के प्रयासों की PM मोदी ने की सराहना

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 12:08 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Guardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz”LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 20 घंटे पहलेMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकारIndia NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 21 घंटे पहले2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवालIndia News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 21 घंटे पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 21 घंटे पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 21 घंटे पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 21 घंटे पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 21 घंटे पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 21 घंटे पहले
↑