क्राईम ब्रांच और थाना एरोड्रम की सयुक्त कार्यवाही में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अन लोकडाउन 1.0 में मिनी मुबई कहलाए जाने वाले शहर इन्दोर में कई तस्कर गिरोह सक्रिय हो गए है इसी को लेकर इन्दोर क्राइम ब्रांच ने टीम तैयार कर तस्करों पर नकेल कस रही है इसी को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की थाना एरोड्रम छोटा बगड़दा तरफ अवैध गांजा लेकर बुलेट से दो व्यक्तियों बाहर से तस्करी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा बोरी में भर कर सुपर कॉरिडोर की तरफ से लाने वाले है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम पुलिस के द्वारा बुलेट से प्रदीप ओर दीपक को पकड़ा और उनके पास से प्लास्टिक की बोरी मिली जिसकी तलाशी पर उसमें अवैध मादक पर्दाथ गांजा 09किलो 200 ग्राम बरामद किया गया । और परिवाहन में उपयोग की जाने वाली एक काले रंग की रायल इनफिल्ड बुलेट क्रमांक MP09 VD-6469 भी आरोपियों से जप्त की गई । और दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना एरोड्रम में अपराध क्रमांक 305/2020 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीब्दध किया गया है ।आरोपी प्रदीप पाठक से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा धार जिले के के गाँव से गांजा लाना बताया गया है आरोपी प्रदीप पाठक थाना एरोड्रम क्षेत्र कुख्याक्त है और प्रदीप के खिलाफ एक दर्जन से भी अधिक अपराध पंजीबद्ध है और थाना एरोड्रम का सक्रिय गुंडा है जो अपने साथी दीपक पाल के साथ लॉकडाउन खुलने का फायदा उठाते हुये बडी मात्रा में इन्दौर शहर में गांजा सप्लाई कर पैसा कमाना चाहते थे

Exit mobile version