इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से मिले आदेश के बाद इंदौर का नगर निगम विभाग शहर के लगातार मास्क ना पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रहा है, जिसके चलते आज नगर निगम के अमले ने शहर में सैकड़ों लोगों और संस्थानों पर स्पॉट फाइन कार्रवाई भी की है.. इसी कड़ी में आज नगर निगम के अमले ने अपने ही 11 कर्मचारियों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने के मामले में चालानी कार्रवाई की… दरअसल, नगर निगम द्वारा उद्यान विभाग के कई कर्मचारियों को किला मैदान चौराहा स्थित उद्यान में रखरखाव की जिम्मेदारी दी है, वही मौके पर जब नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा, तो पाया कि निगम कर्मचारियों के द्वारा काम करते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था.. जिसके बाद निगम अधिकारी द्वारा नगर निगम के ही 11 कर्मचारियों का स्पॉट फाइन किया गया, जिसमें एक दरोगा और 10 महिला कर्मचारी शामिल है.. गौरतलब है कि कलेक्टर के आदेश का परिपालन करते हुए निगमायुक्त प्रतिभा पालने सभी जोनों के स्वास्थ्य विभाग और रिमूवल के अमले को मास्क ना पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की निर्देश दिए थे, जिसके बाद से ही इंदौर में लगातार स्पॉट फाइन की कार्रवाई जारी है…
