देश की बात, आपके शहर से
Indore26°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
कोरोना के डर से घर मे करवाया पेस्टकंट्रोल , दम घुटने से हुई माँ बेटी की मौत तीन अन्य गंभीर
देश 0 बार पढ़ी गई

कोरोना के डर से घर मे करवाया पेस्टकंट्रोल , दम घुटने से हुई माँ बेटी की मौत तीन अन्य गंभीर

इन्दौर की इकबाल कॉलोनी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी को घर मे पेस्ट कंट्रोल करने इतना महंगा पड़ गया कि दो लोगो की जान चली गई और तीन लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा इस परिवार ने कोरिनॉ वायरस के प्रकोप से बचने के लिए घर मे पेस्ट कंट्रोल करवाया था जिसमे माँ बेटी की मौत हो गई जहा देश भर में कोरोना वायरस से बचने के लिए तमाम कोशिशे की जा रही है वही सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले कपड़ा व्यापारी सलीम ने घर मे पेस्ट कंट्रोल करवाया था ताकि कोरोना वायरस का कहर इन पर ना टूटे ।

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इन्दौर की इकबाल कॉलोनी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी को घर मे पेस्ट कंट्रोल करने इतना महंगा पड़ गया कि दो लोगो की जान चली गई और तीन लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा इस परिवार ने कोरिनॉ वायरस के प्रकोप से बचने के लिए घर मे पेस्ट कंट्रोल करवाया था जिसमे माँ बेटी की मौत हो गई

जहा देश भर में कोरोना वायरस से बचने के लिए तमाम कोशिशे की जा रही है वही सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले कपड़ा व्यापारी सलीम ने घर मे पेस्ट कंट्रोल करवाया था ताकि कोरोना वायरस का कहर इन पर ना टूटे । वही पेस्ट कंट्रोल करने के बाद सलीम ने पूरा घर बंद कर दिया जिसमें पूरे परिवार की जान पर बन आई जिसमे उसकी पत्नी रेशमा और उसकी बेटी आयशा का दम घुटने लगा थोड़ी देर बाद सलीम का भी दम घुटने लगा आस पास के लोग जब पूरे परिवार को हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहा डॉक्टर ने व्यापारी सलीम की पत्नी व बेटी को मृत घोषित कर दिया वही तीन लोग की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज निजी हॉस्पिटल में जारी है

हालांकि इन्दौर शहर में यह पहला मामला है कि कोरोना के डर की वजह से एक हस्ता खेलता परिवार बिखर गया वही प्रशाशन भी आम जन से सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है लेकिन इस तरह भी सतर्क ना रहे कि जान पर बन आये

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
↑