ऐप बैन होने पर यूजर्स ने किया सेलिब्रेट, PUBG ने ली राहत की सांस-देखे रिएक्शंस

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
ट्वीटर पर लोगों ने मीम्स शेयर करके अपना मूड ज़ाहिर किया है.

ट्विटर पर लोगों ने कहा कि भारत सरकार ने चीन को शानदार जवाब दिया है. आइए देखते हैं कैसे रहे लोगों के रिएक्शन…

भारत सरकार द्वारा TikTok, Helo समेत 59 ऐप्स को बैन करने के बाद भारतीय यूज़र्स का अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिला. सरकार का कहना है कि देश के करोड़ों मोबाइल और इंटरनेट यूज़र्स के हितों की रक्षा, इंडियन साइबरस्‍पेस की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है.
सोमवार देर रात सरकार के ऐप बैन के फैसले के बाद कुछ यूज़र्स खुश हुए तो कुछ काफी शॉक में भी आए.

ट्विटर पर लोगों ने कहा कि भारत सरकार ने चीन को शानदार जवाब दिया है. बाकी यूज़र्स अब YouTube बनाम टिकटॉक की लड़ाई में YouTube के समर्थन में भी दिखाई दिए. आइए देखते हैं कैसे रहे लोगों के रिएक्शन…

हालांकि सरकार के घोषणा के बाद सबसे खुश और सबसे ज्यादा राहत PUBG प्लेयर्स को मिली है. प्लेयर इस बात को लेकर खुश हैं कि PUBG चीनी ऐप नहीं है, और यही वजह है कि ये बैन होने से बच गई.

First published: June 30, 2020, 3:47 PM IST

Exit mobile version