अगर आपके फोन में TikTok, Helo जैसी बैन हुई ऐप है तो यूज कर पाएंगे या नहीं?

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
फोन में पहले से चाइनीज़ ऐप डाउनलोड है तो क्या होगा…

अगर आपके मन में भी ये बड़ा सवाल है कि जिन फोन में टिकटॉक (tiktok) जैसी बैन हुई ऐप्स पहले से मौजूद हैं, उनपर ये काम करेगा या नहीं? तो यहां जानें…

भारत सरकार ने चीन की 59 ऐप्स को बैन कर दिया है, जिसमें शेयर इट,(SHAREIT) लाइक, हेलो (Helo) और टिकटॉक जैसे कई पॉपुलर ऐप शामिल हैं. अब सवाल ये है कि जिन स्मार्टफोन्स में ये पहले से हैं, बैन होने के बाद क्या उसे इस्तेमाल किया जा सकेगा या नहीं? TOI ने मीडियानामा के फाउंडर के हवाले से कहा है कि बड़ा सवाल ये है कि जिन फोन में टिकटॉक (tiktok) जैसी बैन हुई ऐप्स पहले से मौजूद हैं, उनपर ये काम करेगा या नहीं? फिलहाल इसके बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया जा सकता है. लेकिन एक बात कंफर्म है कि नए यूज़र इन्हें प्ले स्टोर या iOS स्टोर से डाउनलोड नही कर पाएंगे.

ऐप में किसी परेशानी और नया फीचर देने के लिए डेवलपर अपडेट पेश करते हैं, ऐसे में एक्सपर्ट ने ये भी बताया है कि कुछ ऐप के प्ले स्टोर पर होने के बावजूद यूज़र्स ऐप को अपडेट भी नहीं कर पाएंगे, यानी कि ये ऐप्स एक तरह से बेकार ही रहेंगे. इसके अलावा ये भी बताया गया कि इसे भारत में किसी प्रकार का डेवलपर सपोर्ट भी नहीं मिलेगा.

सरकारी अधिकारी भारत सरकार के इस फैसले के बारे में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और टेलीकॉम कंपनियों को बता रहा है. ये संस्थान इन्हें रोकने के लिए बिल्कुल वैसे ही कदम उठाएंगी जैसे किसी वेबसाइट को रोकने के लिए उठाया जाता है. इनके लिंक, डेटा और ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा.पुराने कंटेंट को लेकर भी है चिंता
इसके अलावा एक बड़ा सवाल जो लोगों के मन में आ रहा है, वह इसके पुराने कंटेंट को लेकर है. भारतीयों के बीच पॉपुलर हेलो, टिकटॉक, लाइक जैसी ऐप पर करोड़ों की संख्या में कंटेंट तैयार किए हैं. ऐसे में सवाल है कि बैन के बाद इन कंटेंट का क्या होगा, साथ ही इन प्लेटफार्म्स पर ज़्यादातर भारतीय क्रिएटर हैं, जिनमें से कई लोगों के लिए ये आय का एकमात्र स्रोत है.

First published: June 30, 2020, 1:55 PM IST

Exit mobile version