इंदौर पुलिस आम जनता से जहां सौशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील कर रही है, वहीं खुद भी इसका पालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी के चलते पलासिया स्थित एएसपी कार्यालय के अंदर अधिकारी के कक्ष में ग्लास शिल्ड लगाई गई। ताकि शिकायतकर्ता और अधिकारी के बीच एक दूरी भी रहे और दोनों सुरक्षित भी रहे। कक्ष में ग्लास शिल्ड लगाने के साथ साथ कार्यालय में आने वाले दस्तावेजों को सेनेटाइज करने के लिए यूवी रेज मशीन भी लगाई है, जिसमे दस्तावेजों को सेनेटाइज किया जा रहा है। एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार अनलाॅक 1 में दी गई रियायत के बाद शिकायतों में भी इजाफा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जहां थानों में सौशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जा रहा है, वहीं कार्यालयों में एहतियात बरते जा रहे है। ताकि ना तो आवेदनकर्ता संक्रमित हो और ना ही
