एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची की नादानी ने उसकी जान ले ली। बताया गया कि बच्ची फांसी के फंदे के साथ सेल्फी ले रही थी इस दौरान दुर्घटनावश उसकी मौत हो गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वैष्णो देवी नगर में रहने वाली 12 वर्षीय सोलंकी ने फांसी लगा ली है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने बच्ची का फोन भी चेक किया था, लेकिन कुछ खास जानकारी नही मिल पाई। पुलिस के अनुसार बच्ची की नादानी के चलते जान गई है। बताया यह भी गया कि बच्ची दो दुपट्टो को जोड़कर फंदा बनाकर सेल्फी ले रही थी, लेकिन दुर्घटनावश उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
