लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों को अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंता होने लगी है ऐसा ही मामला छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत राफा का है जहां पर पदस्थ पंचायत सचिव संजय सूर्यवंशी के द्वारा एक अखबार के संवाददाता राकेश चांदवंशी को फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए बहुत ही खराब गालियां ओर अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। जिसको लेकर मीडिया संघ के नेतृत्व सभी पत्रकार संगठनों द्वारा कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एंव एसपी को ज्ञापन सौंपकर उक्त पत्रकार को न्याय प्रदान करने की मांग की है। साथ ही उक्त सचिव ने मोबाइल फोन पर पीडि़त पत्रकार के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। पंचायत सचिव द्वारा लोकतंत्र के चोथे स्तंभ की आवाज को दवाने का प्रयास किया है । मध्यप्रदेश मीडिया संघ समेत पत्रकार संगठन द्वारा इसकी घोर निंदा कर पंचायत सचिव के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटना न हो सके सभी पत्रकारों ने इस घटना की घोर निन्दा की ओर पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।वही पंचायत सचिव पर एक सप्ताह की भीतर जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर एक सप्ताह के भीतर पंचायत सचिव पर उचित कार्यवाही न होने पर पत्रकार संगठन ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी अमरवाड़ा एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किए जाने का अल्टीमेटम भी दिया गया.


