रिटायर्ड डीएसपी द्वारा अस्पताल में सुसाइड करने के मामले में तुकोगंज थाना पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक सहित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
वही घटना साल 2019 के जून माह की है। तुकोगंुज थाना क्षेत्र स्थित अंकूर अस्पताल में रिटायड डीएसपी ए. एस चंद्रवंशी को तनाव के चलते तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उन्होने फांसी लगा ली थी। पुलिस जांच में सामने आया था, कि मरीज के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके पास एक केयर टेकर मौजूद रहना था, जो नहीं था। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद तुकोगंज पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर अस्पताल प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
