श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन हुई रवाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर 17 मई 2020

लॉक डाउन के चलते पलायन को मजबूर मजदूरों का अपने गृह क्षेत्र में जाना लगातार जारी,, इंदौर रेलवे स्टेशन से आज शाम 5:00 बजे से इंदौर से कटनी, सतना और रीवा के लिए श्रमिकों का आगमन बसों द्वारा शुरू हो गया है अभी तक सतना के 200 ओर कटनी के लगभग 100 श्रमिक आ चुके हैं साथ ही रीवा के श्रमिकों का आना भी जारी है यहां से रेल द्वारा ये सभी मजदूर अपने अपने ग्रह जिला पहुचेंगे जिसके लिये आज रात्रि 9 बजे श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होगे,,, पश्चिम रेलवे के इंदौर स्टेशन से आज 16 मई 2020 को दूसरी श्रमिक एक्सप्रेस को रात्रि 9:00 बजे सतना, कटनी और रीवा के लिए रवाना किया गया यह जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि आज कुल 1480 श्रमिकों को सतना कटनी और रीवा के लिए रवाना किया गया जिसमें सतना के लिए 200 कटनी के लिए 415 तथा रीवा के लिए 865 श्रमिकों का प्रॉपर सोशल डिस्पेंसिंग को मेंटेन करते हुए तथा सभी को मास्क के साथ सुरक्षित रवाना किया गया है इस अवसर पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों द्वारा लाइन लगाकर सभी कोच में बिठाया गया और टी टी ई के द्वारा सीट अलॉट की गई इस अवसर पर इंदौर स्टेशन के एरिया ऑफिसर वीरेंद्र मकवाना सीनियर सीडीओ प्रमोद मीणा सहायक सुरक्षा आयुक्त एलबी सिंह टी आई जी आर पी गायत्री आनंद तथा वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत उपस्थित थे।

Exit mobile version