लॉक डाउन का उलंघन करने वालो से करवा रहे हैं ड्यूटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मध्यप्रदेश 23 अप्रैल 2020

कोरोना संक्रमण को लेकर जहां इंदौर शहर में संपूर्ण लॉक डाउन है। इस दौरान पुलिस विभाग प्रमुख चौराहों पर खड़े होकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर सतत निगरानी रख रही है। इसके साथ ही जागरूक भी कर रही है। बावजूद इसके अभी भी कुछ लोग मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही। इसी कड़ी में मधुमिलन चौराहे पर गुरुवार को कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों को सोशल पुलिसिंग के तहत समझाइश देकर कान पकड़कर उठक बैठक लगवाई गयी तथा भारत माता की जय के नारे लगवाए गए। लॉक डाउन का उलंघन करने वालो द्वारा स्वयं की गलती मानी गई। भविष्य में गलती ना करने की बात मानी उसके पश्चात एक घंटा पुलिस के साथ चौराहे पर ड्यूटी भी की।

Exit mobile version