लाकडाउन की शरुआत से संस्था हर्ष प्रतिदिन पहुंचा रही 500 परिवारों को खाना।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मध्यप्रदेश 23 अप्रैल 2020

संस्था हर्ष के संयोजक चंदन सिंह बैस ने बताया कि हमारी संस्था ने जरूरतमंदों को खाना देने की मुहिम शुरू की है कुछ स्थानों पर हमारी संस्था द्वारा कच्चा अनाज भी दिया गया है संस्था हर्ष के साथी गण मजदूर चौक पंचशील नगर बाणगंगा बदल का भट्टा सहित दर्जनभर कॉलोनियों में। खाने के पैकेट बांट रहै है। संस्था के सदस्य दो पहिया वाहनों के साथ साथ ठेला गाड़ी पर भी खाने के पैकेट बांट रहे हैं। साथ ही संस्था के कार्यकर्ता सभी लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने के अलावा सफाई रखने और बार बार हाथ धोने ओर सैनिटाइज करने की सलाह भी दे रहे हैं। साथ ही मास्क भी बांटे जा रहे हैं। खाना देने से पहले हर व्यक्ति के हाथ सैनिटाइज भी करवाए जा रहे हैं।

Exit mobile version