जहां देशभर में 2 अक्टूबर के दिन सत्य और अहिंसा की राह दिखाने वाले महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही थी वही शराब दुकान बंद होने के चलते शराब तस्करी करने वाले मौका पाकर अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे थे सूचना मिलने पर तेजाजी नगर पुलिस ने ऑटो रिक्शा में कच्ची शराब ले जा रहे दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया जिनसे 60 लीटर देसी शराब बरामद की है
दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खंडवा रोड स्थित ऑटो रिक्शा में दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस ने नाकाबंदी कर ऑटो रिक्शा से दो व्यक्तियों को अपनी गिरफ्त में लिया जिनके पास से 60 लीटर देसी कच्ची शराब बरामद की है पकड़े गए आरोपी महेश और मोरध्वज ऑटो रिक्शा जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर पूछताछ की जा रही है
