भाजपा में पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता सैनिक की तरह काम करते हैं जिन पर हमें गर्व है- श्री विजयवर्गीय

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

तिलगारा में बूथ स्तरीय सम्मेलन संपन्न

भाजपा ने बदनावर उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय यहाँ शनिवार को ग्राम तिलगारा में बदनावर ग्रामीण के मुलथान मण्डल के बूथ सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल हुए। प्रारंभ में स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने दिया।

बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जिस प्रकार देश की देश की सीमा पर देश की रक्षा करने के लिए जवान खड़ा है। उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी में पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के सैनिक की तरह काम करते हैं। पोलिंग बूथ के कार्यर्ताओ की भूमिका देश को तोड़ने वालों के रोकने की है। जिस प्रकार देश की सीमा पर खड़ा सैनिक अगर हट जाए तो हम शांति से रह नहीं सकते। इसी तरह यदि बूथ के कार्यकर्ता पोलिंग से हट जाए तो देश विरोधी लोग सक्रिय हो जाएंगे। पोलिग बूथ को कैसे जितना है। इस पर हमें कार्य करना है। इसकी ब्यूह रचना वही का कार्यकर्ता तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश पहले हैं। आज बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओ की जाने ली गई। दिल्ली की विश्विद्यालय में देशविरोधी नारे लगाए गए ओर उनकी पीठ थपथपाने के लिए कांग्रेस के राहुल गांधी जाते है। यह देश के लिए घातक है। धारा 370 हटाने के लिए जब अमित शाह ने संसद में बिल रखा तो विरोधी दलों ने विरोध किया था। अब 15 अगस्त को पूरे कश्मीर में शान से तिरंगा लहराया गया। आज भारतीय जनता पार्टी का प्रधानमंत्री देश के साथ ही पूरी दुनिया पर राज किया है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार पूरे समय पैसे की कमी का रोना रोती रही, लेकिन हमने कोरोना संकट में भी इसके लिए व्यवस्था की। हमारी सरकार ने कोरोना काल में भी हमने गरीबों, मजदूरों के खाते में पैसे डाले। हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा के पैसे डाले। हर एक व्यक्ति को भोजन मिले इसके लिए मुफ्त अनाज की योजना तो चल ही रही है, हमने सस्ते अनाज के लिए भी 37 लाख पात्रता पर्चियां और बांटी। बच्चों की फीस, संबल योजना, कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, जैसी कितनी ही योजनाएं हैं जिनके लिए हमने पैसा देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर देखें तो अब तक हमारी सरकार अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत 61000 करोड रूपए लोगों के खाते में डाल चुकी है।  कमलनाथ ने किसानो को कर्ज माफ के नाम पर झूठ बोला। बहजपा कि 15 साल को हमने देखा है। कांग्रेस के राज में 18 परसेंट ब्याज लगता था। अब जीरो परसेंट ब्याज पर शिवराज सरकार ने काम किया तथा गेंहू पर बोनस दिया। कमलनाथ ने नौजवानो को भत्ता देने के नाम पर भी धोखा दिया। जनता जनार्दन भगवान होती है। आपकी सेवा करना चारो धाम के समान है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि
कांग्रेस को आइने में चेहरा देखना चाहिए, चेहरा देखोगे तो आईना शर्मा जाएगा। आपने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि यह संकल्प लें कि उनका पोलिंग जीतेगा और एक बार फिर प्रदेश में शिवराज सरकार बहुमत के साथ स्थापित होगी।

उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि कांग्रेस के राज में आम जनता परेशान थी। शिवराजसिंह चौहान की सारी योजनाओं को बन्द कर दिया था। 2 हजार तक का निवेश तिलगारा क्षेत्र में होगा। जिससे विकास के द्वार खुलेंगे ओर बेरोजगारी दूर होगी। पश्चिम क्षेत्र में उद्योग लगने से किसानों को भी सुविधा मिलेगी। हमे मिलकर बदनावर क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना है। कांग्रेस ने महिला समूह का कर्ज माफ करने का वचन दिया था। किंतु महिलाओं का समूह माफ नही हुआ। कर्ज माफी के नाम पर भी कांग्रेस ने किसानो को ठगा था।

सम्मेलन को पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, उपचुनाव सहप्रभारी कविता पाटीदार, पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा व दिलीप पटोदिया आदि ने भी संबोधित किया। मंच पर पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, मंडी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
Exit mobile version