फोटो-मैसेजिंग ऐप Snapchat ने लॉन्च की नई सर्विस, जानें कैसे आएगी आपके काम

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
फोटो-मैसेजिंग ऐप Snapchat ने लॉन्च की नई सर्विस, जानें कैसे आएगी आपके काम
फोटो: Firstpost

लेंस स्टूडियो 2017 में स्नैपचैट द्वारा शुरू किया गया एक मुफ्त डेस्कटॉप ऐप है, जो डिजिटल स्किल्स, लेंस बनाने और उन्हें स्नैपचैट पर शेयर करने के लिए आवश्यक टूल और टेम्पलेट प्रदान करता है.

नई दिल्ली. फोटो-मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट (Snapchat) के यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने शुक्रवार को भारत में अपना पहला लेन्सथॉन लाने के लिए कंम्युनिटी बेस्ड प्लेटफॉर्म स्किलेंजा (Skillenza) के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की. ऑनलाइन हैकथॉन ने राष्ट्रीय भागीदारी के साथ ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) एक्सपीरिएंस का इंस्तेमाल करने के लिए लेंस स्टूडियो खोला.

लेंस स्टूडियो 2017 में स्नैपचैट द्वारा शुरू किया गया एक मुफ्त डेस्कटॉप ऐप है, जो डिजिटल स्किल्स, लेंस बनाने और उन्हें स्नैपचैट पर शेयर करने के लिए आवश्यक टूल और टेम्पलेट प्रदान करता है. इसके लॉन्च के बाद से दुनिया भर में इस समुदाय द्वारा 9 लाख से अधिक लेंस बनाए गए हैं. लेन्सथॉन स्नैपचैट पर उपलब्ध अनुभवों को और भी बढ़ाने में मदद करेगा.

(ये भी पढ़ें-बेहद सस्ता हो गया Samsung का 3 कैमरे वाला बजट फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी)

स्नैपचैट इंडिया की स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट लीड जूही भटनागर ने कहा कि पिछले एक साल में हमने भारत भर के हाई स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ मिलकर काम किया है, जो लेंस स्टूडियो कार्यशालाओं के माध्यम से छात्रों को डिजिटल स्किल्स के बारे में सिखाते हैं. लेन्सथॉन उस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ रहा है.सभी लैंसथॉन प्रतिभागियों के पास स्नैपचैट पर लेंस टीम के विशेषज्ञों से लेंस निर्माण सीखने के लिए वेबिनार में भाग लेने का अवसर मिलेगा. सबसे ज्यादा रचनात्मक और मूल लेंस बनाने वालों को कैश प्राइज, स्वैग और स्नैप स्पेक्टेकल्स जीतने के साथ-साथ आधिकारिक लेंस निर्माता कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा.

(ये भी पढ़ें-शानदार ट्रिक! फोन की स्पीड बढ़ानी है तो अभी डिलीट कर दें फोन का ये एक फोल्डर) 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: May 23, 2020, 12:18 PM IST

Exit mobile version