फोटो: News18
जानें कैसे अब इंस्टाग्राम पर अब एक साथ 50 लोगों से वीडियो कॉलिंग की जा सकती है…
इंस्टाग्राम ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. बताया गया कि नए अपडेट के बाद यूजर्स इंस्टाग्राम में एक बटन क्लिक करके मैसेंजर रूम के ज़रिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे. इसमें लिंक के ज़रिए दोस्तों को इनवाइट करने का भी फीचर दिया गया है.
(ये भी पढ़ें-बेहद सस्ता हो गया Samsung का 3 कैमरे वाला बजट फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी)
रूम होस्ट करने वाले के पास रूम को लॉक करने का ऑप्शन भी होता, जिससे कि कोई उसमें इंटर ना कर सके, साथ ही उसके पास यूज़र को रिमूव करने का भी ऑप्शन होता है.इंस्टाग्राम पर ऐसे करें 50 लोगों से कॉन्फ्रेंसिंग
फोटो शेयरिंग प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम ने मैसेंजर रूम के इस्तेमाल को लेकर ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. तो आईए बताते हैं कैसे यूज़ करें ये फीचर. इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए ऐप के डायरेक्ट मैसेज में जाएं. इसके बाद आपको वीडियो चैट का एक आइकन दिखेगा.
An easy way to video chat with up to 50 of your favorite people? Yes please ?♀️
Starting today, you can create @messenger Rooms on Instagram and invite anyone to join ? pic.twitter.com/VKYtJjniEt
— Instagram (@instagram) May 21, 2020
इसके बाद आपको रूम क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद आप लोगों को रूम ज्वाइन करने के लिए इनवाइट भेज सकेंगे. वीडियो कॉलिंग के लिए आपके फोन में फेसबुक मैसेंजर ऐप का होना ज़रूरी है.
(ये भी पढ़ें-शानदार ट्रिक! फोन की स्पीड बढ़ानी है तो अभी डिलीट कर दें फोन का ये एक फोल्डर)
WhatsApp के लिए जल्द आएगा फीचर
वॉट्सऐप पर ये फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है, और उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द एंड्रॉयड और iOS के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 23, 2020, 1:13 PM IST
