पत्रकार पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने पर इंदौर प्रेस क्लब प्रतिनिधि डीआईजी से मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 08 मई 2020

इंदौर प्रेस क्लब के सदस्य व Time News के संपादक अभिषेक रघुवंशी पर मल्हारगंज पुलिस द्वारा बिना जांच के 2 झूठे मामले दर्ज किए है , इस मामले में इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी के निर्देश पर 8 मई को इन्दौर प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल जिसमे महासचिव हेमन्त शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कर्दम , कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने इंदौर डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मुलाकात कर मामले की शिकायत की और आपत्ति दर्ज करवायी। डीआईजी ने मामले की पुनः जांच की बात कही है और संबंधित अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।‌ टीम प्रेस क्लब ने मल्हारगंज थाना प्रभारी संजय मिश्रा की कार्यप्रणाली से भी डीआईजी को अवगत कराया गया है और कहा उनका रवैया ठीक नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने यह स्पष्ट तौर पर कहा कि आगे से इस तरह से पत्रकारो पर फर्जी मामले दर्ज किए जाएंगे तो प्रेस क्लब मैदानी लड़ाई में भी पीछे नही रहेगा

Exit mobile version