सिमरोल में इंदौर पुलिस ने खोली भोजनशाला हर पैदल आनेजाने वालो व ट्रक ड्रायवरों को रोककर खिला रहे खाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर 08 मई 2020

लाकडाउन के चलते सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर इन दिनों होटल रेस्टॅारेंट बंद है, जिसके चलते आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को भी पीने का पानी और खाना नहीं मिल पा रहा। वहीं पलायन कर रहे सैकडो लोग भी भूखे प्यासे चल रहे हैं। इसके चलते इंदौर खंडवा रोड पर इंदौर के आखरी पुलिस थाने सिमरोल में पुलिस ने लोगों के लिए भोजनशाला शुरू की है। यहां हर दिन सैकडो लोग खाना खा रहे हैं।दरअसल इंदौर खंडवा रोड से भी बडी संख्या में लोगों का पैदल आना जाना जारी है। महाराष्ट्र की तरफ से आने जाने वाले कई बडे वाहन आवागमन कर रहे हैं। लेकिन इनमें चलने वाले ड्रायवर और कंडक्टर को पीने का पानी और खाना कहीं नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई लोग पैदल एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन कर रहे हैं उन्हें भी खाना पानी नहीं मिल पा रहा है। इसी के चलते सिमरोल थाना प्रभारी सृष्टि भार्गव ने यह सेवा शुरू की। यहां हर दिन सैकडो लोग आते जाते खाना खा रहे हैं। पत्रिका की टीम कल दोपहर व्यवस्था देखने पहुंची। इस समय थाने के आरक्षक अनूप तिवारी भी वही भोजन कर रहे थे जो आने जाने वालों को करवाया जा रहा था। तिवारी ने बताया कि पुरे थाने का स्टाॅफ व प्रभारी मैडम स्वयं सुबह से व्यवस्था में जुट जाते है। लोगों की सेवा भी करते हैं और हाथों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खाना खिलाया जाता है। हर दिन सैकडो लोग सुबह से शाम तक यहां खाना खाते हैं। लोगों के लिए यहां चिल्ड वाटर की व्यवस्था की है जिसके लिए पानी की 20-20 लीटर की केन रखी गई है। यह सुविधा 24 घंटे चालु रहती है। पुलिस ने जनसहयोग से यह व्यवस्था शुरू की है। कई किलोमीटर दूर से पैदल चलकर आ रहे लोग भी यहां भोजन कर पुलिस को धन्यवाद कह रहे हैं।

Exit mobile version