इंदौर पुलिस की नौकरी की आपाधापी और परिवार के बीच संतुलन बनाने में पुलिसकर्मियों में तनाव और अस्वस्थता दोनों में इजाफा हो रहा है ऐसे में तेजाजी नगर टीआई भदौरिया ने आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाने के बाहर खाली पड़े मैदान को विकसित कर उसमें वॉलीबाल ग्राउंड का शुभारंभ किया
वही ग्राउंड के माध्यम से थाने के जवानों को फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया जाएगा जिससे जवानों में लगातार ड्यूटी से हो रहे तनाव कम हो और जवानों के साथ अधिकारियों का भी मनोरंजन हो सके साथ ही खेल के माध्यम से पुलिस व आमजन के मध्य की दूरी को कम किया जा सके इस उद्देश्य से ग्राउंड का निर्माण व शुभारंभ किया नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर आलोक कुमार शर्मा एवं थाना प्रभारी तेजाजी नगर आरएनएस भदौरिया की उपस्थिति में थाना तेजाजी नगर परिसर में पुलिस बल एवं सिविलियंस के मध्य वॉलीबॉल का गेम कराया गया
