तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी निकले को रोना पॉजिटिव

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तेजाजी नगर थाना पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व शराब बेचते एक आरोपी को पकड़ा। जब उसकी कोविड जांच कराई तो वह पाॅजिटीव निकला। रिपोर्ट आने के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने शराब तस्कर के सम्पर्क में आए पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया। एएसपी शशिकांत कनकने के अनुसार लिम्बोदी के पास अवैध शराब बेचते पकड़ाया था। मेडिकल जांच में कोरोना पाॅजिटीव आने थाने के वे 7 पुलिसकर्मी जो उसकी गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में पेश करने के दौरान उसके सम्पर्क में थे, उन्हे कोरोनटाइन किया गया है। इसके साथ ही तीन अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के सम्पर्क में आए सभी 10 लोगों को कोविट टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आना अभी बाकी है। फिलहाल पुलिस अधिकारी भी एहतियात बरत रहे है।

Exit mobile version