थाना छोटी ग्वालटोली ने की कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लाॅक डाउन के दौरान बढ़ते अपराध की घटना को ध्यान में रखते हुए इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारि मिश्र ने अपराधिक तत्वों पर अंकूश लगाने के निर्देश सभी थाना क्षेत्रों में दिए है। इसी को ध्यान में रखते हुए छोटी ग्वालटोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के बदमाश पंकज इंचुरकर निवासी क्रिश्चिन काॅलेज केम्पस को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। जहां पर आरोपी पंकज को 20 हजार रूपए के बंधक पत्र भरवाकर बाउंड ओवर कराया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार क्षेत्र के अन्य बदमाशों पर पुलिस नजर रखे हुए है।

Exit mobile version