ट्रेन में सफर करने से पहले फोन में इस ऐप को डाउनलोड करना है अनिवार्य

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
यात्रीगण ध्यान दें, फोन में बिना इस ऐप के ट्रेन में नहीं कर पाएंगे सफर, स्टेशन पर होगी चेकिंग!
यात्रा शुरू करने से पहले यात्रियों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है.

अधिकारियों ने कहा, ‘जिन यात्रियों के फोन में यह ऐप नहीं होगा, उन्हें स्टेशन पहुंचने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है.’

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने आज (12 मई) से शुरू हो रही विशेष यात्री ट्रेनों में यात्रा के लिए ‘आरोग्य सेतु ऐप’(aarogya setu app) को फोन में डाउनलोड करना ‘अनिवार्य’ कर दिया है. इससे पहले सोमवार को रेलवे ने इस ऐप को फोन में रखने की सलाह दी थी जो कि अनिवार्य नहीं था. रेलवे ने दिल्ली से बड़े शहरों के बीच 15 जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की थी जिसके यात्रा दिशा निर्देश में इस ऐप को फोन में रखना अनिवार्य नहीं बताया गया था लेकिन सोमवार को मध्यरात्रि में रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट करके इसके अनिवार्य होने की जानकारी दी.

ट्वीट में कहा गया है, ‘भारतीय रेलवे कुछ यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने जा रही है. यात्रा शुरू करने से पहले यात्रियों के लिए फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा.’

(ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आ रहा है बड़ा फीचर! 50 लोगों से एक साथ हो सकेगी वीडियो कॉलिंग)

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक औपचारिक संदेश में इसे अनिवार्य बना दिया. अधिकारियों ने कहा, ‘जिन यात्रियों के फोन में यह ऐप नहीं होगा, उन्हें स्टेशन पहुंचने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है.’

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि अभी इसको लेकर स्पष्टता नहीं है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने एक निर्देश में इसे अनिवार्य बनाने को गैरकानूनी बताया है.

जानकारी के लिए बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप को अब तक 9.8 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है. ये एक कौविड19 ट्रैकर ऐप है, जिसका इस्तेमाल सरकार द्वारा संक्रमण के मामलों में संपर्क का पता लगाने और उपयोगकर्ताओं को चिकित्सीय सलाह देने में किया जा रहा है.  गृह मंत्रालय ने कोविड-19 संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र में भी इस ऐप को डाउनलोड करना जरूरी बताया है.
(इनपुट-भाषा से)

(ये भी पढ़ें- ज़बरदस्त ऑफर! सिर्फ 22,999 रुपये का हुआ सैमसंग का 63 हज़ार वाला धांसू स्मार्टफोन)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: May 12, 2020, 4:36 PM IST

Exit mobile version