टाटपट्टी बाखल में डॉक्टरों की टीम पर हमला करने वाले 6 ओर पकड़ाए कुल 13 गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर  पुलिस ने टाट पट्टी बाखल में डॉक्टर्स की टीम पर हमला करने वाले सात लोगों को कल गिरफ़्तार किया था बुधवार को इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के टाट पट्टी बाखल में जब स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लोगों की जाँच करने पहुँची थी तो लोगों ने टीम पर पथराव कर उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया था इस घटनाक्रम में आज 6 ओर लोगो को गिरफ्तार किया है
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो फ़ुटेज के आधार पर लोगों को चिन्हित किया था जिनमें से 7 लोगों को छत्रीपुरा पुलिस ने पहले ही गिरफ़्तार कर लिया था सभी आरोपियों पर साहसिक कार्य में बाधा सहित दंगा फैलाने जैसे गंभीर अपराध दर्ज किए गए हैं और 4 आरोपियों पर कल रासुका की कार्यवाही की थी

Exit mobile version