इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में जहां कोरोना वायरस की चपेट में आए मरीजों की संख्या अधिक है तो वहीं अब स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र में लगातार इस बीमारी को लेकर सर्वे किया जा रहा है जहां नए संक्रमित लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक व जुनी इंदौर क्षेत्र के कई कालोनियों में सर्वे कर रहे हैं जहां पूर्व में मिले मरीजों के परिवारों व दाएं बाएं 5 – 5 पड़ोसियों के लोगों की जांच की जा रही है वहीं क्षेत्र में सर्वे भी हो रहा है स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक फिलहाल चार पॉजिटिव केस मिले हैं व अन्य जांच जारी है
