चंदन नगर थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर के अनुसार कोराना संक्रमण के चलते चंदन नगर क्षेत्र में अब तक 160 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हे। हालांकि लगातार पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के चलते क्षेत्र की स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्र की जनता भी पुलिस को सहयोग करने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बनाए गए नियमों का पालन कर रही है। जागरूक जनता के चलते जल्द ही क्षेत्र की स्थिति नियंत्रण में होगी।
