इंदौर । भाजपा के प्रदेश न्रेतत्व द्वारा तय किये गए फेस मास्क,सेनेटाइजर व साबुन वितरण के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा अजा मोर्चा के नगर व मण्डल पदाधिकारियों व प्रभारियों की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने सभी विधानसभा प्रभारियों व मण्डल अध्यक्षों से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की एवं कार्यक्रम को बेहतर रूप में करने के लिए दिशा निर्देश दिए। सभी प्रभारियों ने विश्वास दिलाया कि पूरे मध्यप्रदेश से बढ़िया कार्यक्रम इंदौर महानगर में होंगे।
बैठक में मोर्चा के नगर महामन्त्री अंकित धेप्ते जी,कार्यक्रम के नगर प्रभारी अमर पेंढारकर जी,नगर उपाध्यक्ष संतोष सिंगारे जी,नरेंद्र राठौर जी,करण नरवाले जी,जगदीश वर्मा जी,देवेंद्र मनकेले जी,नगर मंत्री केशव वर्मा जी,अमित बोयत जी,पवन राजोरिया जी,योगेश मिथोरा जी,सोनू अहिरवार जी,नगर कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा जी,सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र वर्मा जी,नगर कार्यकारिणी सदस्य सोनू चौहान जी,श्याम पाल जी,मण्डल अध्यक्ष अजय बमरेले जी,राजेश मिमरोट जी,उज्ज्वल शेंडे जी,अनुज सोनकर जी,अशोक शिरोड़कर जी,संतोष बौरासी जी,कैलाश सभरवाल जी,विजय सेरोके जी,नितेश सिसोदिया जी,कृष्णा मालवीय जी व सुधाकर खडसे जी,मण्डल के चंदू गहलोत जी,विकास मंडाड जी,हर्ष सिलावट जी सहित भाजपा अजा मोर्चा के 50 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन मोर्चे के वरिष्ठ नगर मंत्री केशव वर्मा जी ने किया।
