कोरोना का कहर है कि इंदौर में थमने का नाम नही ले रहा है। 78 नए कोरोना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर 10 मई 2020

कोरोना का कहर है कि इंदौर में थमने का नाम नही ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजो की संख्या में कमी आती जा रही थी। जिसको देखकर लग रहा था कि जल्दी इंदौर की स्थिति सामान्य हो जाएगी लेकिन शनिवार को देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी होने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज का एक बड़ा आंकड़ा सामने निकल कर आया जिसमें सभी को चौका कर रख दिया। वहीं शहर के लिए वापस से एक चिंता का विषय बन गया है। 78 नए कोरोना मरीज के बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1800 के पार हो चुका है। जिसके बाद शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1858 हो गई है। 24 घंटों में 2 और मौत हुई। अभी तक कोरोना से 89 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इसी बीच शहर को लगातार राहत भी मिल रही है। कल बड़ी संख्या में 159 कोरोना योद्धा ठीक होकर अपने घर लौटे है। जिनमे 40 कैदी, 82 वर्षीय वृद्ध और 62 वर्षीय पुलिसकर्मी भी शामिल है। इंदौर में अब तक 891 लोग कोरोना को मात दे चुके है। जिसके बाद वर्तमान में 878 लोगो का इलाज अलग – अलग अस्पतालों में जारी है। वही क्वारेंटाइन सेंटर से भी 16 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।जिसके बाद कोरोना से चल रही लंबी जंग में अब तक कुल 1884 लोग क्वारेंटाइन से घर लौट चुके है। वही नगर निगम के खाद्य निरीक्षक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि cmho द्वारा की गई ।

Exit mobile version