RSS के स्वयंसेवको द्वारा जरूरतमंद लोगों के घर तक पहुचाया जा रहा है राशन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 10 मई 2020

लाकडाउन के चलते गरीब परिवार लगातार मुसीबतों का सामना कर रहे है इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्रारा गरीब परिवारों के घर घर तक राशन पहुँचाया रहा है । जिसमें आटा, चावल, दाल,तेल एवं मसाले होते है । कुछ इस तरह बनाई है राशन बाटने की रणनीति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसार इंदौर को चार जिले 26 नगरों में बांटा गया है । हर जिले में 6 से 7 नगर है । चारो जिलों में एक केंद्र बनाया गया है । जहाँ केंद्र पर नगर निगम से व अन्य सहयोग से जो राशन आता है उसे एकत्रित किया जाता है । जिसके बाद अलग अलग नगरों के प्रभारीयो को यहाँ से बाटा जाता है । उसके बाद नगर प्रभारी इस बात की पुष्टि कर बताते है कि जिस परिवार में राशन दिया जा रहा है । वह परिवार वास्तव में गरीब है व उस परिवार को राशन की जरूरत है । उस के उस परिवार के मुखिया का नाम पता और मोबाइल नंबर लेकर उसे राशन दे दिया जाता है ।

Exit mobile version