इंदौर मे लाखो की ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कनाडिया पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इन आरोपियों के पास से लाखों रुपए की ब्राउन शुगर भी बरामद हुई है।

दरअसल कनाडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग जमा हुए हैं जो नशे की खरीदी बिक्री कर रहे हैं सूचना की तस्दीक करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन की तलाशी लेने पर 100 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद हुई वहीं पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ कि इन आरोपियों में दो आरोपी उज्जैन के हैं जो यहां नशा खरीदने आए थे वहीं चार आरोपी इंदौर के स्थानीय निवासी हैं जिन से पुलिस पूछताछ कर रही है इन आरोपियों से बरामद हुई ब्राउन शुगर की कीमत ₹1000000 आंकी गई है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है

Exit mobile version