इंदौर में ड्रोन ओर cctv से हो रही निगरानी , लाकडाउन में फालतू घूमने वालो पर होगी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर 18 अप्रैल 2020

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से निपटने के लिए आईजी विवेक शर्मा के निर्देशन में एसपी मो.यूसुफ क़ुरैशी की टीम द्वारा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी तथा ड्रोन की मदद से तंग गलियों और घरों से बाहर निकले लोगों पर सतत नजर रखी जा रही है ।

वहीआजादनगर कोरोना की दृष्टि से काफी संवेदनशील है।अतः वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आजाद नगर क्षेत्र में बढ़ते कोरेना पॉजिटिव मरीजों को लेकर उस पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में लाक डाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही हेतु क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर12 अलग अलग सीसीटीवी कैमरे एवं लाउडस्पीकर लगाकर थाने मैं कंट्रोल रूम बनाकर क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है । समय-समय पर माइक के माध्यम से सूचित किया जा रहा है एवं नहीं मानने वालों के खिलाफ तत्काल मौके पर पुलिस टीम भेज कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं, जिसका क्षेत्र में प्रभाव दिख रहा है। उक्त व्यवस्था से पुलिस को क्षेत्र में उक्त लॉक डाउन का पालन करवाने में मदद मिल रही है। साथ ही भविष्य में क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में कमी होने की संभावना है l

Exit mobile version