इंदौर में सर्वे टीम के साथ विवाद और पड़ोसी पर हमले के मामले में बोले कलेक्टर मनीष सिंह- आरोपी होगा गिरफ्तार ओर होगी कड़ी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


उस क्षेत्र में एक पॉजिटिव पाया गया था ऐसे में वहां घर घर सर्वे का काम चल रहा था और सभी लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा था मुझे यहां आने पर यह ज्ञात हुआ है कि कुछ आपस का दोनों का विवाद रहा है और क्योंकि वहां सर्वे का काम चल रहा था तो उसे लगा कि यह महिला भी उन्हीं के परिवार के सदस्य हैं और मोबाइल पर कुछ रिकॉर्ड करेंगे तो उन्होंने मोबाइल गिरा दिया है लेकिन कार्य सर्वे का है और हमारे आदेश के द्वारा यह सभी लोग यह कार्य कर रहे हैं तो इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इंदौर कलेक्टर और पुलिस प्रशासन की है एडिशनल एसपी भी पहुंच गए थे उन्होंने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है वहां पर ऐसी स्थिति में चाहे अज्ञानता वश ही उसने मोबाइल गिराया है लेकिन उस पर कार्यवाही की जाएगी और गिरफ्तारी होगी।

Exit mobile version