इंदौर में अब तकनीक के सहारे पकड़ेंगे , ‘लॉकडाउन’ का उल्लंघन करने वालो को : पुलिस महानिरीक्षक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज दिनांक 10/04/ 2020 को इंदौर आईजी श्री विवेक शर्मा ने कंट्रोल रूम स्थित ‘सीसीटीवी वॉल’ का निरीक्षण किया और वहां ड्यूटीरत ऑपरेटर्स को निर्देशित किया कि वह सुनिश्चित करें कि शहर में जहां पुलिस ने नाकेबंदी की है वहां के कैमरे सही से काम कर रहे हैं अथवा नहीं, शहर में पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है अथवा नहीं, मालवाहक वाहनों को अनावश्यक तो नहीं रोका जा रहा है ।

साथ ही गली मोहल्ले में लगे कैमरों की भी सतत निगरानी की जाए और अगर कहीं पर लोग अनावश्यक घरों से बाहर निकलें तो उस फुटेज को संबंधित थाना प्रभारी तक भेजा जाए जिसके बाद थाना प्रभारी उक्त लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

इसके बाद आईजी साइबर सेल स्थित ‘सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल’ पहुंचे और फेक न्यूज़ /भ्रामक मैसेज फैलाने वालों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया साथ ही उन्होंने ‘सिटीजन कॉप’ एप के अधिक से अधिक इस्तेमाल हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया।
ताकि लोग कोरोना से संबंधित सुझाव व शिकायतें इस पोर्टल के माध्यम से पुलिस को भेज सकें।

Exit mobile version