थाना बाणगंगा इन्दौर के द्वारा धारा 144 द.प्र.सं. के पालन में लागु लॉक-डॉउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 11 लोगों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

कर्फ्यु का उल्लंघन करने वाले 01 मोटर साईकिल चालक एवं लोक प्रशांति को भंग करने में अग्रसर कुल 10 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

कर्फ्यु का उल्लंघन करने वाले एवं लोक प्रशांति भंग करने वालो के विरुद्ध जारी है लगातार कार्यवाही

कर्फ्यु का उल्लंघन करते मिले आरोपी से 01 मोटरसाईकिल को किया गया जप्त

- Advertisement -

इन्दौर – दिनांक 10 अप्रैल 2019 – श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा COVID-19VIRUS से आम-जनजीवन के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के खतरे को देखते हुए जिला इन्दौर के संपूर्ण राजस्व सीमा में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले में कर्फ्यु लगाते हुए लॉक-डॉउन किया गया है ।

उक्त तारत्मय में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय, इन्दौर श्री विवेक शर्मा के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, इन्दौर पूर्व श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय, जोन-3 इन्दौर श्री शशिकांत कनकने एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय परदेशीपुरा इन्दौर श्री निहित उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक इंद्रमणि पटेल के नेतृत्व में थाना बाणगंगा क्षेत्र में लवकुश(भौरासला) चौराहा पर सीमा सील कर चैक-पोस्ट बनाई गई है जहां पर इन्दौर शहर में आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है तथा संपूर्ण थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग मोबाईल, बीट मोबाईल एवं प्रहरी मोबाईलों द्वारा लगातार भ्रमण कर कर्फ्यु का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और कर्फ्यु का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है ।

उक्त संबंध में आज दिनांक 10.04.2020 को भागीरथपुरा क्षेत्र में कार्यवाही कर 01 मोटर साईकिल चालक को कर्फ्यु का उल्लंघन करते पाये जाने पर गिरफ्तार कर धारा 188 भादविं के अंतर्गत कार्यवाही कर वाहन जप्त कर अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं थाना क्षेत्र में लोक प्रशांति भंग करने में अग्रसर 10 लोगो को कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

थाना बाणगंगा द्वारा निम्न वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 188 भादवि में कार्यवाही की गईः

  1. मोटरसाईकल सूजूकी जिक्सर रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP09VE1020 का चालक राहुल पिता राजेश नामदेव उम्र 27 साल नि० 602 भागीरथपुरा थाना बाणगंगा इन्दौर थाना बाणगंगा द्वारा निम्न 10 लोगो के विरुद्ध धारा 151 जा.फौ. के अंतर्गत कार्यवाही की गईः
  2. राजेश कायत पिता करणसिह कायत उम्र 35 साल नि.133 टी ग्रामसुखलिया इंदौर,
  3. रजित पिता कैलाश चन्देल उम्र 24 साल नि.गली न.गणेशधाम कालोनी इंदौर
  4. रोशन पिता अक्षय शर्मा उम्र 30 साल नि.93 बदल का भट्टा इंदौर
  5. दीपक पिता तेजराम सावनेरिया उम्र 25 साल नि.28/1 शांति नगर इंदौर
  6. कारूलाल पिता भीमराज कोल्हाटकर उम्र 41 साल नि.गली न.4 गणेशधाम कालोनी इंदौर
  7. प्रदीप पिता रोहितदास चौधरी उम्र 30 साल नि.गली न.01 मारुति नगर इंदौर
  8. दिनेश पिता राजेन्द्र दुबे उम्र 31 साल नि.497/5 मुखर्जी नगर इंदौर
  9. संतोष पिता हिन्दूपथ साहू उम्र 34 साल नि.गली न.11 नंदबाग कालोनी इंदौर
  10. चितरंजनसिह पिता महेन्द्रसिह उम्र 36 साल नि.गली.05 महेश नगर इंदौर
  11. नयनसिह पिता केशरसिह राठौर उम्र 50 साल नि.145 भवानी नगर इंदौर

उक्त कर्फ्यु के दौरान् क्षेत्र में मोबाईल पार्टीयों द्वारा लगातार भ्रमण कर लोगो को घरों में रहने हेतु समझाईश दी जा रही है तथा मेडिकल इमरजेंसी या अति-आवश्यक कोई कार्य हेतु ही घरों से बाहर निकलने हेतु समझाईश दी जा रही है ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण क्षेत्र में नही फैले । इसके साथ ही उक्त आदेश का उल्लंघन करनें वालों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है ।

Exit mobile version