इंदौर नगर निगम  के उन  2 कर्मचारियों पर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने कार्यवाही की है,

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आयुक्त ने की कार्रवाई
इंदौर नगर निगम  के उन  2 कर्मचारियों पर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने कार्यवाही की है, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में निगम के कर्मचारी रास्ते से गुजर रही महिलाओं पर जानबूझकर सैनिटाइजर  का छिड़काव कर रहे हैं।  बताया जा रहा है  उक्त वीडियो नेहरू नगर मेन रोड का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि निगम के टैंकर पर बैठे दोनों कर्मचारी रास्ते से गुजर रहीं महिलाओं पर केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं। निगम कमिश्नर द्वारा एक  स्थाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दूसरे मस्तरकर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Exit mobile version