इंदौर एमजीएम कॉलेज मैं आज डॉ संजय दीक्षित ने डीन के रूप में पदभार ग्रहण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर एमजीएम कॉलेज मैं आज डॉ संजय दीक्षित ने डीन के रूप में पदभार ग्रहण किया उन्होंने बताया कि इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एम वाय अस्पताल से उनका गहरा जुड़ाव है क्यों कि एम व्हाय अस्पताल में ही उनका जन्म हुआ है और एमजीएम कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ ही लगभग 20 साल तक यहां पर टीचर भी रह चुके हैं।

लगातार अस्पतालों में हो रहे मरीज और डॉक्टर के विवाद के सवाल पर एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित ने पत्रकारों से बताया कि फिलहाल मरीजों की गंभीर बीमारियों के चलते उनके लिए अच्छे से अच्छे इलाज के लिए डॉक्टर और स्टाफ मौजूद है वही प्रोटोकॉल में लापरवाही बरतने वालों को भी उन्होंने नजरअंदाज नहीं किया जाएगा,,,, उन्होंने कहा कि इंदौर का मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल की प्रसिद्धि काफी बड़ी है और आगे भी इसे जारी रखेंगे। आगे बताया कि वर्तमान में कोरोनावायरस पूरे विश्व मे अपने पैर जमाये हुए है लेकिन हम चाह रहे हैं कि कोरोना मरीज के लिए मैनेजमेंट धीरे-धीरे शुरू किया जाए ताकि मरीजो को सहूलियत मिल सके,,, पदभार ग्रहण करने के बाद मेडिकल कॉलेज के नवागत डीन डॉक्टर संजय दीक्षित ने कहां की चूंकि में यहां पहले भी काम कर चुका हूं इसलिए यहां के वातावरण की जानकारी से अनभिज्ञ्ञ नहीं हु,, यहां के मेडिकल स्टाफ हो डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर काम करेंगे अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का नाम आगे बढ़ाएंगे ।

Exit mobile version