New DelhiहिंदीEnglish
India News

21 विदेशियों और कई जमातियों को पकड़ने वाले पुलिस इंस्पेक्टर पॉजिटिव, राज्य में पुलिसकर्मी में संक्रमण का पहला केस

मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट मुंबई. 21 विदेशी नागरिकों और तब्लीगी जमात के कई सदस्यों को पकड़ने वाले एक महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर में कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। इन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में शामिल होकर लौटे जमातियों को पकड़ने के एक अभियान का नेतृत्व किया था। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी में […]

TimeNewsIndia News

मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट

मुंबई. 21 विदेशी नागरिकों और तब्लीगी जमात के कई सदस्यों को पकड़ने वाले एक महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर में कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। इन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में शामिल होकर लौटे जमातियों को पकड़ने के एक अभियान का नेतृत्व किया था। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी में संक्रमण का यह पहला मामला बताया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंस्पेक्टर के साथ रहने वाले सभी स्टाफ को क्चारैंटाइन किया गया है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

टीम का किया था नेतृत्व

मुंब्रा में 21 विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए एक अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर ने किया था। इस दौरान 13 बांग्लादेशी और आठ मलेशियन नागरिकों को पकड़ा गया था। 21 विदेशी नागरिकों ने पहले तमिलनाडु और फिर महाराष्ट्र के मुंब्रा की यात्रा की थी। इसके बाद वह एक मस्जिद और एक स्कूल में छिपे हुए थे। मुंब्रा पुलिस ने मस्जिद और स्कूल के ट्रस्टियों के खिलाफ विदेशी नागरिकों को शरण देने और अधिकारियों को सूचित न करने को लेकर मामला दर्ज किया था।

नासिक में एडमिट हैं पुलिस इंस्पेक्टर
मुंब्रा में तब्लीगी जमात के सदस्यों को पकड़ने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने इस बात को सुनिश्चित किया कि सभी 21 विदेशी नागरिकों और ट्रस्टियों को क्वारैंटाइन किया जाए और उनकी कोरोना जांच हो। जल्द ही पुलिस इंस्पेक्टर में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देने लगे और उन्होंने इसकी जांच कराई। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह फिलहाल नासिक के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।

Abhishek Raghuvanshi