देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CClear
TimeNewsTODAYRight news, better tomorrow
E-Paper

TimeNews Desk

Category: Indore

TimeNewsIndia News
India News

सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट कल प्रातः11 बजे, श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन जमा करेंगे……

इंदौर, 13 अक्टूबर 2020, भारतीय जनता पार्टी सांवेर उपचुनाव, वार रूम- मीडिया सेंटर, प्रभारी वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, गोविंद मालू एवं उमेश शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट कल 14 अक्टूबर को…

October 13, 2020 · 1 min read
इंदौर बच्चा खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने दस आरोपी को गिरफ्तार किया

India News

इंदौर बच्चा खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने दस आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर बच्चा खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए करीब दो महीने पहले दस आरोपीयो को गिरफ्तार किया जिसमें चोरी गए तीन बच्चो को भी बरामद किया था वही एक माँ अपने बच्चे को पाने के लिए जगह जगह गुहार लगा रही है एक माँ अपने बच्चे को पाने के लिए आज डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मिलने पहुची और डीआईजी से गुहार लगाई की मुझे मेरे बच्चा दिलवाया जाए दरअसल इंदौर में बच्चा खरीद-फरोख्त मामले का पुलिस ने करीब दो महीने पहले खुलासा किया था इस पूरे मामले में पुलिस आये दिन नया खुलासा कर रही थी वही ग्रीन पार्क निवासी महिला अपने बच्चे व पति और एक बच्चे के साथ डीआईजी से मिलने पहुची दरसअल पूरा मामला ग्रीन पार्क में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी डिलेवरी रिकवरी हॉस्पिटल जंजीर वाला चौराहे पर हुई थी जहाँ महिला की डिलिवरी 2017 में हुई थी जिसमे महिला को जुड़वा बच्चे हुए थे जिसमें डॉक्टरों ने महिला को एक बच्चे की ही सूचना दी थी और कहा था कि तुम्हे एक ही बच्चा पैदा हुआ है वही महिला ने इसकी शिकायत पुलिस के सभी आला अधिकारियों से की थी जिसके बावजूद कोई सुनवाई अभी तक नही हुई वही दो महीने पहले बच्चा चोर गिरोह का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया था जिसमे डॉक्टर सहित अन्य लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसमे तीन बच्चे भी पुलिस ने बरामद किए थे तीन बच्चो में ग्रीन पार्क निवासी महिला का भी बच्चा होने की सूचना महिला को मिली थी जिसमे दोनों बच्चो का चेहरा एक समान दिख रहा है जब बच्चो का चेहरा मिलाया गया तो एक समान दोनों बच्चो का चेहरा सामने दिखा वही महिला अपने बच्चे को पाने के लिए डीएनए की जांच करवाने के लिए अब डीआईजी से गुहार लगा रही है ताकि इस मा को अपना बच्चा मिल सके उनका आरोप है कि मैंने जब डिलीवरी के समय सोनोग्राफी कराई थी तो उसमें दो बच्चों की छवि साफ दिखाई पड़ रही थी महिला का कहना है कि जल्द डीएनए टेस्ट करा कर मुझे मेरा बच्चा सौंपा जाए वही महिला की शिकायत के बाद पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि हम जल्द ही महिला की शिकायत पर गौर करेंगे और डीएनए टेस्ट के आधार पर हम कोर्ट के माध्यम से बच्चा परिवार को सौपेंगे

क्राइम ब्रांच ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए IPL का सट्टा बुक कर रहे 5 लोगों को पकड़ा।

Indore

क्राइम ब्रांच ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए IPL का सट्टा बुक कर रहे 5 लोगों को पकड़ा।

क्राइम ब्रांच ने कल रात फिर दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आईपीएल का सट्टा बुक कर रहे 5 लोगों को पकड़ा।

पति द्वारा प्रताड़ित मूक बधिर राजगढ़ निवासी युवती की, इन्दौर पुलिस ने की काउंसलिंग

India News

पति द्वारा प्रताड़ित मूक बधिर राजगढ़ निवासी युवती की, इन्दौर पुलिस ने की काउंसलिंग

पुलिस द्वारा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत कल दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा कार्यालय में पति द्वारा प्रताड़ित राजगढ़ निवासी मूक बधिर युवती की काउन्सलिंग की गयी।

चांद नगर के ग्राम पिपरिया खाती में सरपंच पति द्वारा खरीदी गई सरकारी जमीन..

Indore

चांद नगर के ग्राम पिपरिया खाती में सरपंच पति द्वारा खरीदी गई सरकारी जमीन..

छिंदवाड़ा जिले की तहसील चांद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया खाती में एक नया मामला सामने निकल कर आया जिसमें पाया गया कि एक अतिक्रमणकारी विनोद विश्वकर्मा का सरकारी जमीन में 10-15 सालों से कब्जा था विनोद विश्वकर्मा ने उस सरकारी जमीन को पिपरिया खाती के सरपंच पति डालचंद पाल को ढाई लाख रुपए में सरकारी जमीन बेच दी पिपरिया खाती ग्राम पंचायत के सरपंच पति द्वारा उस जमीन को खरीदे जाने पर सरपंच द्वारा सरकारी जमीन में कब्जा करने के उद्देश्य से फेंसिंग का काम चालू कर दिया गया जिसका पूरे गांव ने विरोध किया इस विरोध में पूरे गांव के 150 से 200 लोग इकट्ठे हो गए वाद विवाद की स्थिति खड़ी हो गई सभी लोगों ने सरपंच का विरोध करते हुए कहा कि यह आप गलत कर रहे हो यह उचित नहीं है यह गांव की उपयोग की जमीन है और यह सरकारी जमीन है इसे आप खरीद कैसे सकते हैं और सरकारी जमीन को बेचा नहीं जा सकता और न ही खरीदा जा सकता है साथ ही जब ग्राम पंचायत पिपरिया खाती के सरपंच से हमने कुछ प्रश्न किए बात करने की कोशिश की तो उन्होंने हमें अपनी बाइट लेने से मना कर दिया सरपंच ने कहा कि मैं यह काम अभी रोक देता हूं तथा यह फेंसिंग हटा देता हूं तथा यह जो लोहे के खंभे मेरे द्वारा बढ़ाए जा रहे थे फेंसिंग की जा रही थी उसे उखाड़ कर फेंक दूंगा लेकिन जब तक पूरे गांव के लोग जिन जिन ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है वो अपना कब्जा नहीं छोड़ेंगे तब तक मैं भी इस जमीन से अपना कब्जा नहीं छोडूंगा।

TimeNewsIndore

Indore

आईपीएल मैचों का ऑनलाइन अवैध सट्टा संचालन करने वाले 03 आरोपी क्राइम ब्रान्च इंदौर की गिरफ्त में।

★ थाना अन्नपूर्णा व इंदौर क्राइम ब्रान्च की संयुक्त कार्यवाही। ★ 03 आरोपी गिरफ्तार, अवैध सट्टे के संचालन हेतु खरीदा था फ्लैट।

तुकोगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरों ने बोला धावा पुलिस द्वारा केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी

India News

तुकोगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरों ने बोला धावा पुलिस द्वारा केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी

इंदौर में दिनोंदिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है हाल ही में इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के सुने फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है इंदौर के थाना तुकोगंज क्षेत्र में प्लेट में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया रानी सती गेट के समीप रानी सती अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 301 में चोरों ने धावा बोला यह फ्लैट रेडीमेड व्यवसाय रवि मेहता का है जो पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक काम से अहमदाबाद गए हुए हैं चोरों ने चोरी के पूर्व सीसीटीवी कैमरे की केबल भी काट दी थी जिससे चोरो की पहचान न हो सके वही मेहता के करीबी वीरेंद्र सुराणा ने बताया कि मेरे भांजे रवि मेहता पिछले कई दिनों से पारिवारिक कार्य से अहमदाबाद गए हुए हैं औ पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपके मकान में चोरी हुई है मुझे मेरे भांजे ने सूचना दी मेने आकर देखा ताले टूटे हुए है जिसकी सूचना मेरे द्वारा तु थाना तुकोगंज को दी गई बहरहाल चोरी में कितना सामान और नकदी गया है इसकी पड़ताल रवि मेहता के अहमदाबाद से आने के बाद ही हो पाएगी

एमआईजी थाना पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे डॉक्टर को किया गिरफ्तार

India News

एमआईजी थाना पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे डॉक्टर को किया गिरफ्तार

इंदौर एमआईजी थाना पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी डॉक्टर हेमंत चोपड़ा को किया गिरफ्तार दरअसल मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है यहां पर अपना इलाज कराने गई युवती के साथ डॉक्टर हेमंत चोपड़ा द्वारा अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिस पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया था घटना दिनांक से ही आरोपी डॉक्टर पर आज चल रहा था जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने ₹5000 का इनाम भी घोषित किया था आरोपी डॉक्टर द्वारा न्यायालय के समक्ष जमानत के लिए प्रस्तुत हुआ जहां पुलिस ने आरोपी को जिला कोर्ट ने अपनी हिरासत में लिया है फ़िलहाल पुलिस ने एक दिवसीय रिमांड पर लेकर आरोपी आरोपी से पूछताछ जारी है

2 करोड़ की ब्रॉउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार मंदसौर से कलकत्ता लेकर जा रहे थे ब्रॉउन शुगर

India News

2 करोड़ की ब्रॉउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार मंदसौर से कलकत्ता लेकर जा रहे थे ब्रॉउन शुगर

इंदौर नारकोटिक्स विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है दरसअल नारकोटिक्स विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करोड़ो की ब्राउन शुगर लेकर तीन लोग इन्दौर आ रहे है वही नारकोटिक्स विभाग ने एक टीम गठित कर घेरा बंदी कर तीन लोगों को करोड़ो की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को नारकोटिक्स पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से कुल 2 किलो ब्राउन शुगर जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ से भी अधिक की बताई जा रही है , पूछताछ में आरोपी अजय जैन मंदसौर से ब्राउन शुगर ले जा कर कलकत्ता में इसकी डिलीवरी देने जा रहा था पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अजय और सुशांत को अपनी गिरफ्त में ले लिया पूछताछ में आरोपियों ने मंदसौर के कालू से ब्राउन शुगर खरीदना बताई गई जिसके बाद ब्राउन शुगर पीसने वाले दलाल कालू को भी उसने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी अजय कुछ दिन पूर्व ही जेल से पैरोल पर छूटा था जिसके बाद फिर ब्राउन शुगर की तस्करी करने लग गया था, फिलहाल पुलिस कोलकाता में किस व्यक्ति को ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने जा रहे थे इसकी पूछताछ की जा रही है जल्द ही इस पूरे मामले पर कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है