देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Category: Indore

आर्थिकराजधानी इंदौर एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना 22 वर्षीय युवती को कार में अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया
Indore

आर्थिकराजधानी इंदौर एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना 22 वर्षीय युवती को कार में अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 22 वर्षीय युवती को कार में अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस…

November 1, 2020 · 1 min read
इंदौर थाना क्षेत्र में नकली ब्रांडेड कंपनियों के लोगो लगाकर कपड़े बनाए जा रहे हैं

Indore

इंदौर थाना क्षेत्र में नकली ब्रांडेड कंपनियों के लोगो लगाकर कपड़े बनाए जा रहे हैं

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नामी कंपनियों के ब्रांडेड कपड़े के अधिकारियों द्वारा क्राइम ब्रांच में पिछले दिनों कॉपीराइट सहित ब्रांडेड कंपनियों को धूमिल करने की शिकायत दर्ज की गई थी जिसको लेकर क्राइम ब्रांच ने जूनि इंदौर थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए करीबन 60 लाख रुपए का माल बरामद किया ह इंदौर के जूनि इंदौर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर में क्राइम ब्रांच द्वारा टीम गठित कर कपड़े व अन्य उपयोगी सामान से जुड़ी ब्रांडेड कंपनियों के अधिकारियों की शिकायत पर गोडाउन पर छापामार कार्रवाई की गई है बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच को शिकायत मिली थी कि सर्वोदय नगर में एक स्थान है जहां पर ब्रांडेड कंपनियों के लोगो लगाकर कपड़े बनाए जा रहे हैं जिस पर से क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले गोडाउन पर कुछ पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर खरीदारी के लिए भेजा जब कोई सूचना पुख्ता हुई तो पूरी टीम ने गोडाउन पर अचानक से छापामार कार्रवाई कर दी क्राइम ब्रांच की टीम को मौके से केल्विनकिंग, एडिडास, नाइकी सहित कई ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े मिले हैं जिनकी लाखों रुपए कीमत है क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ में गोडाउन के मालिक किशन जय सिंघानी को गिरफ्तार किया है नकली रेडीमेड बनाने का सामान लुधियाना से दिवाली जैसे त्योहार के चलते भारी मात्रा में बुलाया गया था और त्योहार के चलते या माल आसानी से बाजार में सप्लाई किया जा सकता था यह पूरा माल इंदौर ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के जबलपुर बिलासपुर रायसेन सहित अन्य कई जिलों में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सप्लाई किया करता था फिलहाल क्राइम ब्रांच ने पूरे ही मामले में कार्रवाई कर कॉपीराइट सहित अन्य कई धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है पुलिस ने 60 लाख से अधिक का माल जब किया है

TimeNewsIndore

Indore

बॉलिवूड ड्रग्स प्रकरण: दीपिका पादुकोणच्या मॅनेजर करिश्मा प्रकाशने अटक टाळण्यासाठी अटकपूर्व जामिनासाठी दाखल, ड्रग्ज मिळाल्यानंतर घरी गायब

मागील महिन्यात एनसीबीने करिश्मावर दोनदा चौकशीही केली होती. एकदा दीपिकासमोर बसून तिने प्रश्न आणि उत्तरे विचारले.

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकजुटता दिखाई.

Indore

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकजुटता दिखाई.

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकजुटता दिखाई…, उपचुनाव के अंतिम क्षणों में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली ।।।

शराब के पैसे मांगने पर विरोध कर रहे युवकको धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौकेसे फरार हो गए

Indore

शराब के पैसे मांगने पर विरोध कर रहे युवकको धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौकेसे फरार हो गए

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर का है जहां शराब के पैसे मांगने पर विरोध कर रहे युवक धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए तत्काल पुलिस ने दो ही आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला दरअसल मामला देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर का है जहां प्रशांत नामक युवक अपने घर जा रहा था इसी दौरान अमित और सचिन नामक बदमाशों ने प्रशांत को रोककर शराब के लिए पैसे मांगे जब इसका युवक द्वारा विरोध किया गया बदमाशों ने चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद घायल युवक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी अमित और सचिन को गिरफ्तार कर क्षेत्र का जुलूस निकाला बताया जा रहा है सचिन पर पूर्व में भी लूट और अवैध वसूली के मामले दर्ज है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से धारदार चाकू भी बरामद किया है

देश में कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सीट पर मध्यप्रदेश में चुनाव 3 नवम्बर को एक साथ मतदान होंगे

Indore

देश में कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सीट पर मध्यप्रदेश में चुनाव 3 नवम्बर को एक साथ मतदान होंगे

देश में कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सीट पर मध्यप्रदेश में चुनाव होना है, 3 नवम्बर को एक साथ मतदान होंगे..प्रदेश में 28 सीटों में से मध्यप्रदेश की साँवेर सीट ही सबसे हॉट सीट मानी जा रही है..इसी सीट पर सबकी नजर टिकी हुई है.. इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी तुलसी राम सिलवट के पक्ष में सभा को संबोधित करने कनाड़िया ग्राम पहुँचे.. इधर कनाड़िया ग्राम में सभा को संबोधित करने से पहले राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कनाडिया में रोड शो किया, जहां जनता ने कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट का ढोल ताशों और पुष्वर्षा कर स्वागत किया… इस दौरान चुनावी माहौल में कार्यकर्ता और भाजपा के नेताओं से सजे मंच से प्रत्याशी तुलसी राम सिलावट ने कहा कि चुनाव का नतीजा कुछ भी हो, मगर ये रिश्ता नही तोडूंगा.. सिलावट ने कहा 23 मार्च को एक बड़ा परिवर्तन, ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कारण हुआ..और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बन गए.. वही मंच से सिलावट ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह लोग मुझे गद्दार बोलते हैं, लेकिन सबसे बड़े गद्दार कमलनाथ है, साथ में पूरी कांग्रेसी गद्दार है, जिन्होंने जनता के साथ धोखा किया.. हालांकि भाजपा राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ ही भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर तुलसी सिलावट के उपचुनाव को लेकर जनता के समक्ष मुखातिब हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले कमलनाथ और दिग्विजयसिंह पर निशाना साधा और कहा कि कमल पटेल और दिलीप जी की जोड़ी चुन्नू मुन्नू जैसी है,हालांकि यह चुन्नू मुन्नू प्रदेश के चुन्नू मुन्नू जैसा नहीं है.. इधर स्वागत के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मुझे ज्यादा लंबी चौड़ी बात नहीं करनी है, मुझे जब जब आप लोगों ने मौका दिया पार्षद, महापौर, विधायक बनने का मैने काम किया।

उपचुनाव का प्रचार कल समाप्त हो रहा है चुनाव के बाद प्रदेश में  विकास का नया दौर जनता को देखने को मिलेगा

Indore

उपचुनाव का प्रचार कल समाप्त हो रहा है चुनाव के बाद प्रदेश में विकास का नया दौर जनता को देखने को मिलेगा

उपचुनाव का प्रचार कल समाप्त हो रहा है चुनाव के बाद प्रदेश में विकास का नया दौर जनता को देखने को मिलेगा, पहली बार 28 उपचुनाव हो रहा है कमलनाथ की 15 माह की सरकार न ने क्या क्या किया इससे पूरी जनता अवगत है।

राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के केसरबाग ब्रिज मालिक रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा एटीएम में तोड़कर लूटने का प्रयास किया गया

Indore

राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के केसरबाग ब्रिज मालिक रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा एटीएम में तोड़कर लूटने का प्रयास किया गया

कोविड-19 के तहत जहां अनलॉक डाउन की प्रक्रिया लगातार शुरू होने के बाद जीवन सामान्य रूप से चल रहा है वही बेरोजगारी का आलम होता है कि अब लगातार युवाओं अपराध को अंजाम देते नजर आ रहे पिछले 48 घंटों की बात करें तो यह दूसरी वारदात है जहां एटीएम तोड़ने का प्रयास किया गया है हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपियों को हिरासत में ले लिया है दरअसल मामला देर रात राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के केसरबाग ब्रिज मालिक रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा एटीएम में तोड़कर लूटने का प्रयास किया गया घटना के बाद जब तोड़फोड़ की आवाज आने लगी तो स्थानीय रहवासियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों ही आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है जा एक बार फिर पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे बदमाश पूरी घटना बानगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होगी वही हर बार की तरह इस बार भी एटीएम के पास कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था पुलिस द्वारा कई बार हिदायतों के बाद भी बैंक अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट कर सुरक्षाकर्मी नहीं होने के कारण कई बार इस तरह की घटनाएं सामने नजर आती है फिलहाल पुलिस हिरासत में आए दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

दहेज के लिए शासकीय कर्मचारी पत्नी को कर रहा था प्रताडित हीरा नगर पुलिस ने पति देवर औऱ सास ससुर पर किया मुकदमा दर्ज

Indore

दहेज के लिए शासकीय कर्मचारी पत्नी को कर रहा था प्रताडित हीरा नगर पुलिस ने पति देवर औऱ सास ससुर पर किया मुकदमा दर्ज

10 लाख रुपये के दहेज शासकीय कर्मचारी पत्नी को कर रहा था प्रताड़ना हीरा नगर पुलिस ने पति देवर औऱ सास ससुर पर किया मुकदमा दर्ज दरअसल मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में रहने वाली नवविवाहिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष में उसके पति देवर और सास ससुर द्वारा 10 लाख रुपए के दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और 1 महीने से उसके पति ने उसे अपने ही मायके में छोड़ कर चला गया युवती द्वारा थाने पर लिखित आवेदन के पास कई बार युवती के ससुराल पक्ष के लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस ने पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना मामले में प्रकरण पंजीबद्ध किया है पति राहुल गोवा में पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी में है वही नवविवाहित युवती द्वारा बताया गया है कि उसके पति सास, ओर देवर उसे लागतेर ताने मरते थे व गरीब गुरबा कहा कर हमेशा चिलते थे और पिछले दिनों गर्भवती होने के चलते पियर घर छोड़ कर चले गए तो वही पति राहुल शोसल मीडिया पर भी नवविवाहित युवती के खिलाफ अंगर्ल बाते लिख कर डालते थे इन्ही सब बातों से नवविवाहित ने कई बार पूरे ससुराल पक्ष को आपने परिवार के साथ समझाया भी लेकिन कोई असर नहीं हुआ उसी के चलते वह हमेशा युवती को अपनी अमीरी के चलते कभी भी एक सामान अधिकार नही दिया इन सब से परेशान होकर युवती ने अपने परिवार के साथ यह कदम उठाया है वही पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता युवती द्वारा दिए गए कथन के अनुसार सबसे पहले ससुराल पक्ष से बात की गई और उन्हें काउंसलिंग के लिए इंदौर बुलाया गया लेकिन वह नहीं आए जिसके बाद युवती के कल अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है

पश्चिम विधुत कंपनी दुवारा कनेक्शन काटने के अभियान के चलते दुवारिकपुरी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ विवाद सामने आया है

Indore

पश्चिम विधुत कंपनी दुवारा कनेक्शन काटने के अभियान के चलते दुवारिकपुरी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ विवाद सामने आया है

इंदौर के पश्चिम विधुत कंपनी दुवारा बिजली बिल बकयदारो के घर के कनेक्शन काटने के अभियान के चलते दुवारिकपुरी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ विवाद सामने आया है जिसमे पुलिस ने बिजली कर्मचारि के कहे अनुसार मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की गई है इंदौर के दुवारिकपुरी थाना क्षेत्र स्थित गुरु शंकर नगर में बिजली विभाग की टीम बिजली बकयदारो के यह बिल वसूली अभियान के तहत गई हुई थी और जो बिल नहीं भर पा रहे थें उनके कनेक्शन कटे जा रहे थे कनेक्शन कटे जाने की बात से नाराज रहवासी ने पोल पर चढ़ते वक्त बिजली कर्मचारियों पर पथरो से हमला कर दिया जिसमें कई कर्मचारीयो को मामूली सी चोटे भी आई है….