India News
इंदौर के विभिन्न स्मार्ट प्रोजेक्ट के निरीक्षण के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इंदौर की जमकर तारीफ की
कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इंदौर के विभिन्न स्मार्ट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया जिसमें राजवाड़ा की क्षत्रियों और 56 दुकान का अवलोकन भी शामिल था,,, निरीक्षण के बाद सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इंदौर की जमकर तारीफ भी की उन्होंने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता का जो अभियान चलाया था उसमें इंदौर ने अद्भुत कार्य किया वही इस कार्य में इंदौर की जनता और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग बताया।



