देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Category: Indore

TimeNewsIndia News
India News

प्रधानमंत्री के ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ अभियान के मोर्चे पर सांसद शंकर लालवानी लगातार सकिय, पंचगव्‍य से बने उत्‍पाद बनाने की अनूठी कार्यशाला संपन्‍न, गौमूत्र से फिनाइल और गोबर से डिजाइनर समेत कई प्रोडक्‍ट बनाना सिखाया गया

लोक सांस्‍कृतिक मंच का आयोजन आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजन पूरे मध्‍यप्रदेश से आए लोगों ने ली ट्रेनिंग सासंद शंकर लालवानी ने गौ गोबर से बने उत्‍पादों की राज्‍य स्‍तरीय कार्यशाला का शुभारंभ…

October 18, 2020 · 1 min read
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलकर कांग्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

India News

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलकर कांग्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

सांवेर विधानसभा उपचुनाव में रैलियों और प्रचार का दौर जारी है और इसी दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां एक-दूसरे के विरुद्ध चुनाव आयोग में शिकायत कर मामले दर्ज करवा रही है ।

पुलिस ने शहर के भोले भाले युवकों को हनी ट्रैप जैसे मामले में फसा कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Indore

पुलिस ने शहर के भोले भाले युवकों को हनी ट्रैप जैसे मामले में फसा कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है आरोपी भोले भाले युवकों को हनी ट्रैप मामले जैसा फंसा कर उनको ब्लैकमेल किया करता था पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है मध्य प्रदेश के आईजीपी और इंदौर के डीआईजी के निर्देशन मे पुलिस द्वारा प्रतिदिन शाम को क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया जा रहा है इसी के अंतर्गत थाना विजयनगर में पुलिस टीम द्वारा पैदल भ्रमण के दौरान क्षेत्र के कैफे एवं pub के आसपास पेट्रोलिंग की जा रही थी इसी दौरान जानकारी मिली की थाना एमआईजी का लिस्टेड गुंडा छोटा आदिल जो कि सलमान गैंग का है विजय नगर क्षेत्र में घूम रहा है सूचना पर पैदल भ्रमण कर रही टीम द्वारा घेराबंदी कर एक स्थान पर दबिश दी गई जहां पर आदिल पिता सलीम उम्र 27 निवासी छोटी खजरानी को गिरफ्तार किया है आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से एक नाबालिग बालिका को मुक्त कराया गया आरोपी गैंग कम उम्र के युवक-युवतियों को केफे के आसपास रेकी कर सुनियोजित तरीके से अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनसे डरा धमका कर अवैध वसूली करते थे यह कम उम्र के गरीब बच्चों से शराब और नशा बिक वाते हैं और कम उम्र के अमीर टीनएजर्स को नशे की लत लगा कर उनसे वसूली करते हैं इस गैंग की मुखिया सलमान तथा अन्य सदस्य सिद्धू दाऊ उर्फ विकास शुभम रवि शराब और ndps की केस में थाना विजयनगर से जेल में है आरोपी छोटा आदिल के विरुद्ध आबकारी एक्ट तथा पास्को एक्ट की कार्रवाई की गई है

प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से नदियों को छलनी कर रेत माफिया हो रहे मालामाल

India News

प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से नदियों को छलनी कर रेत माफिया हो रहे मालामाल

छिंदवाड़ा जिले की चांद तहसील इन दिनों रेत माफियाओं का गढ़ बन चुका है आए दिन रेत को लेकर सुर्खियों में रहने वाला चांद मैं अब रेत का कारोबार करने वाले माफियाओं के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं लगता है माफियाओं को जैसे प्रशासन ने मानो खुली छूट दे रखी है बिना किसी भय के माफिया अपने कामों को अंजाम दे रहे हैं जिससे रेत माफियाओं की दिन दुगनी रात चौगुनी कमाई हो रही है और नदियों से रेत निकाल कर शहर में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है ग्राम मगर प्रशासन इसमें मूर्दर्शक बना हुआ है आज का ताजा मामला सिरस का है जहां पर चांद तहसीलदार एवं खनिज इंस्पेक्टर स्वाति ठाकुर द्वारा सिरस से निकल रही रेत को लेकर दबिश दी गई कितू दबिश देने के पहले ही रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर भाग चुके थे 50 से 60 ट्राली रेत का भंडारण अवैध रूप से किया गया था लेकिन जब हमारे संवाददाता ललित रघुवंशी ने तहसीलदार एवं माइनिंग इंस्पेक्टर से बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने मना कर दिया अब इससे यह प्रतीत होता है कि कि कहीं इनको प्रशासन का संरक्षण प्राप्त तो नहीं है।

राजनीती में बागी हुए अपने नेता जगमोहन वर्मा को आखिर भाजपा मानाने में कामयाब हो गई

India News

राजनीती में बागी हुए अपने नेता जगमोहन वर्मा को आखिर भाजपा मानाने में कामयाब हो गई

इंदौर की राजनीती में बागी हुए अपने नेता जगमोहन वर्मा को आखिर भाजपा मानाने में कामयाब हो गई… विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय नाराज जगमोहन को मानाने में न सिर्फ कामयाब हुए बल्कि सांवेर से नामांकन वापस लेने का ऐलान भी जगमोहन वर्मा ने कर दिया… एमपी की सबसे हॉट सीट सांवेर में बीजेपी से बगावत कर शिवसेना से नामांकन दाखिल करने वाले सहकारिता प्रकोष्ठ के नगर संयोजक जगमोहन वर्मा को मानाने में भाजपा कामयाब हो गई है… जगमोहन वर्मा की घर वापसी कराने के सूत्रधार विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय बने..

साइबर क्राइम द्वारा ड्यूटी क्रेडिट स्क्रिप्ट बेचने वाले छह सदस्यों को हिरासत में लिया

India News

साइबर क्राइम द्वारा ड्यूटी क्रेडिट स्क्रिप्ट बेचने वाले छह सदस्यों को हिरासत में लिया

इंदौर साइबर क्राइम द्वारा पीथमपुर से विदेशों में एक्सपोर्ट कर रही कंपनियों के डिजिटल सिग्नेचर का अनाधिकृत उपयोग कर दो करोड़ रुपए की ड्यूटी क्रेडिट स्क्रिप्ट बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों को साइबर सेल हिरासत में लिया है अन्य कम्पनी संबंधित अपराधिक मामलों में पूछताछ की जा रही है जी हां मामला साइबर क्राइम संबंधित है जिसमें बकायदा डिजिटल सिग्नेचर कर करोड़ों का गबन किया गया है इंदौर के नजदीक पीथमपुर से कैप्सूल कवर व भारी वाहन बनाकर एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी एरावत फार्मा व वोल्वो आयशर कमर्शियल मोटर इन दोनों ही कंपनियों के साथ यह 6 आरोपियों ने 2 करोड़ की ड्यूटी क्रेडिट बेचने का मामला सामने आया है अपराधियों द्वारा मुंबई व पुणे से जुड़े हुए हैं और उन्हीं के द्वारा नामी-गिरामी कंपनी को 2 करोड रुपए के क्रेडिट स्क्रिप्ट बेचे गए थे क्रेडिट स्क्रिप्ट एक प्रकार की कंपनी को विशेष तौर पर दी जाने वाली 2 से 5 प्रतिशत तक की निर्यात छूट ऑन बोर्ड निर्यात कंपनी को दी जाती है जिसे कंपनी अपने स्तर पर इन क्रेडिट स्क्रिप्ट का उपयोग कर सकती है लेकिन इन छह आरोपियों ने डिजिटल सिग्नेचर कर कंपनी को धोखा दिया है जिसके तहत साइबर क्राइम ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा था तो वही साइबर क्राइम के अधिकारी आरोपियों के बैंक खाते से स्क्रिप्ट के एवज में कमाए गए एक करोड़ 60 लाख रूपए भी खातों से बरामद किये हैं और इन आरोपियों के द्वारा कुल 17 स्क्रिप्ट अवैध तरीके बेची गई हैं खेर आने वाले दिनों इस तरह से कम्पनीयो को धोखा देने वाले अन्य आरोपियों तक सायबर की पुलिस पूछताछ कर पहुचने की कोसिस कर रही है

द्वारकापुरी पुलिस ने एक नकली आइल बनाने वाले को आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore

द्वारकापुरी पुलिस ने एक नकली आइल बनाने वाले को आरोपी को किया गिरफ्तार

द्वारकापुरी पुलिस ने क्राइम ब्रांच पुलिस के साथ मिलकर एक नकली आइल बनाने वाले को पकड़ा है । ये गडियो में डलने वाला नामी कंपनियों का नकली आइल तैयार करते थे ।

सदर बाजार थाना क्षेत्र मे हवलदार की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया

Indore

सदर बाजार थाना क्षेत्र मे हवलदार की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया

इंदौर सदर बाजार थाना पुलिस ने प्रथम वाहिनी निवासी 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर परिचित मोहित के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया है वही महिला का पति प्रथम वाहिनी में हवलदार है उसने रिपोर्ट लिखवाई कि आरोपित पति की अनुपस्थिति में घर आया और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया आरोपित एटा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है

जन्मदिन पार्टी में चाकू लहराने वाला पकड़ाया जब वायरल हुआ फोटो तो पुलिस ने शुरू की जांच

India News

जन्मदिन पार्टी में चाकू लहराने वाला पकड़ाया जब वायरल हुआ फोटो तो पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर मल्हारगंज पुलिस ने चाकू लहराकर जन्मदिन मनाने वाले युवक को पकड़ा जांच अधिकारी अरविंद मचार ने बताया कि गत दिनों जन्मदिन पार्टी में आरोपी चाकू लह राते केक काट रहा था , जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस ने जांच की तो युवक मल्हारगंज थाना क्षेत्र का निकला कल मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि लाल कलर की टी - शर्ट में एक युवक जिंसी क्षेत्र में घूम रहा है , जिसके बाद मल्हारगंज थाने के आरक्षक अर्जून यादव , भगवंतसिंह गुर्जर और कृष्णकुमार मौके पर पहुंचे ।

कोरोनावायरस के विनाश के लिए तीन महा  से अखंड श्रीसीताराम नाम यज्ञ किया जा रहा है

Corona-Effect

कोरोनावायरस के विनाश के लिए तीन महा से अखंड श्रीसीताराम नाम यज्ञ किया जा रहा है

कोरोनावायरस के विनाश के लिए तीन महा से अखंड *श्री सीताराम नाम यज्ञ किया जा रहा है .इंदौर के बिचोली हप्सी मैं रामेश्वर गुड्डा पटेल द्वारा आयोजित अखंड *श्री सीताराम नाम यज्ञ 3 माह से चल रहा है जिसका कल शुक्रवार के दिन समापन किया गया संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 9अक्टू.से 15अक्टू.