Indore
रुकमणी नगर में रहने वाले एक युवक की नई एक्टिवा गाड़ी को बीती रात अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी
एरोड्रम इलाके में एक नई एक्टिवा को आग के हवाले करने वाले बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया है वारदात के महज 6 घंटे के अंदर ही पुलिस ने उसे तलाश लिया प्रशांत चौबे एडिशनल एसपी के अनुसार रुकमणी नगर में रहने वाले एक युवक की नई एक्टिवा गाड़ी को बीती रात अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी थी उसने मामले में थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की गाड़ी को आग लगाने की वारदात को मोनू पिता जितेंद्र सिंह चौहान निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी ने अंजाम दिया है मुखबिर ने बताया कि वह छोटा बांगड़दा रोड पर मौजूद है सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया मोनू ने बताया कि फरियादी से उसकी पुरानी रंजिश थी इसी वजह से उसने गाड़ी को जलाया है








